BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, school, bus • गोरखपुर / गोला • 15-04-2026

स्कूल बस की टक्कर से मासूम की मौत, सड़क पर खेलते समय हादसा, चालक फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम धौसहर उर्फ बेलवाभारी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस की टक्कर से 18 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच डेहरीभार मार्ग पर अपने घर के सामने खेल रही नित्या (18 माह) पुत्री सुनील कुमार अचानक तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आ गई। टक्कर से बच्ची दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोला ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटनास्थल के पास मार्ग पर अंधा मोड़ है, जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी रहती है। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उपनगर गोला में संचालित एमसीए पब्लिक स्कूल की बस तेज गति से आकर बच्ची को टक्कर मारते हुए फरार हो गई।

Image Source Here...

परिजनों का दावा है कि घटना के समय आसपास लगे कैमरों में डेहरीभार मार्ग से एमसीए स्कूल की बस तेज रफ्तार में गुजरते हुए दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है। विद्यालय प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई हादसा नही हुआ है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस