BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, january, badhalgunj • गोरखपुर / गोला • 05-01-2026

केपीएस मझवलिया की बालिकाओं ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया:कछारांचल खेल महोत्सव में चंद्रा पब्लिक स्कूल को हराया

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र स्थित ग्राम शनिचरा में आयोजित कछारांचल खेल महोत्सव के पांचवें दिन कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबला हुआ। कवली पब्लिक स्कूल (केपीएस) मझवलिया की टीम ने चंद्रा पब्लिक स्कूल शनिचरा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

इस मुकाबले में केपीएस मझवलिया की बालिकाओं ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अंक तालिका में लगातार बढ़त बनाए रखी। चंद्रा पब्लिक स्कूल की टीम ने भी संघर्ष किया, लेकिन अंततः केपीएस की टीम ने यह मैच अपने नाम कर लिया।

 महोत्सव में आज कबड्डी के अन्य मुकाबले भी खेले गए। बालक वर्ग में एसपी एकेडमी बड़हलगंज ने एसएम क्लासेस को 38 अंकों के बड़े अंतर से हराया। वहीं, पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अजय कोचिंग सेंटर मधुपुर ने एसआर कोचिंग सेंटर बहसुवा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आज के पहले मुकाबले के मुख्य अतिथि बहसुवा के प्रधान नारद पासवान, भाजपा मंडल मंत्री और भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश वर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बालिका वर्ग के मैच में वार्ड संख्या 47 से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अंगद निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के सदस्यों ओम प्रकाश यादव, सर्वेंद्र दुबे, संदीप यादव, राजन पासवान, सत्यम मिश्रा, आकाश तिवारी, विकास, कृष्ण, अंकित, विशाल, पवन सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों की सराहनीय भूमिका रही।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा