BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Married, woman • गोरखपुर / गोला • 24-03-2026

विवाहिता को दहेज के लिए घर से निकाला, पति पर जेठानी से अवैध संबंध का आरोप, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक विवाहिता ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसके पति का अपनी भाभी (जेठानी) से अवैध संबंध है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

यह मामला गोला थाना क्षेत्र का है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मायका गगहा थाना क्षेत्र में है। उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को गोला थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 5 लाख 22 हजार रुपये नकद, अंगूठी, माला और गृहस्थी का सारा सामान दिया था।

विवाहिता के अनुसार, शादी के एक हफ्ते बाद ही पति, जेठ सहित ससुराल के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और बताया कि उसके पिता पहले ही हैसियत से बढ़कर दहेज दे चुके हैं, तो उसे गाली दी गई और लात-घूंसों से पीटा गया।

विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति का अपनी भाभी (जेठानी) से अवैध संबंध है। जब वह इस संबंध का विरोध करती थी, तो उसे और अधिक मारा-पीटा जाता था।

Image Source Here...

उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी, जिसके बाद कई बार रिश्तेदारों और गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के समक्ष पंचायत और समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उसे कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता था और उसका मोबाइल भी छीन लिया जाता था, ताकि वह किसी से बात न कर सके।

आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका सारा स्त्री धन छीन लिया और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसे यह भी धमकी दी गई कि यदि उसने कहीं शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस