BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Mother • गोरखपुर / गोला • 15-05-2026

पेड़ की डाल विवाद में मां-बेटी पर हमला, बेटी का सिर फटा, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के भड़सड़ा गांव में शाम एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आंधी से गिरे पेड़ की डाल उठाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें बेटी के सिर में गंभीर चोट आई।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, भरसड़ा निवासी सिताबी (स्वर्गीय श्रीकांत की पत्नी) ने बताया कि उनके पट्टीदार रामधारी (स्वर्गीय सुभन के पुत्र) के साथ घर के पीछे लगे नीम, तरकुल और गूलर के पेड़ों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ये पेड़ दोनों पक्षों की साझा जमीन पर बताए जाते हैं।

Image Source Here...

शाम करीब 6 बजे तेज आंधी आई, जिससे पेड़ की एक डाल टूटकर गिर गई। सिताबी देवी जब उस गिरी हुई डाल को उठाने गईं, तभी विवाद भड़क गया। आरोप है कि रामधारी के पुत्र राज, पुत्रियां सुशीला और गुड्डी, तथा पत्नी धनवती मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से सिताबी देवी पर हमला कर दिया। जब उनकी बेटी साधना बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस हमले में साधना के सिर पर गंभीर चोट आई और वह घायल हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:28
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा