BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, accident • गोरखपुर / गोला • 20-05-2026

स्कूली बस-बाइक टक्कर में एक घायल, गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, जिला अस्पताल रेफर

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक निजी स्कूल बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अहिरौली प्रथम निवासी रामकुंवर यादव (पुत्र स्व. बैजनाथ यादव) प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी दूध बेचने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वे अहिरौली प्रथम गांव की खिरिया दिशा से सड़क पर चढ़कर पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image Source Here...

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल घायल रामकुंवर यादव को उपचार के लिए गोला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी गोला रेफर किया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजनों ने बाद में घायल को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, मामले में थाने में प्रार्थना पत्र देने की प्रक्रिया चल रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:39
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा