BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Police • गोरखपुर / गोला • 25-05-2026

गश्त के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी, 17 साल का किशोर अवैध तमंचे-कारतूस के साथ गिरफ्तार, घेराबंदी कर दबोचा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान एक बाल अपचारी (किशोर) को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद हाथ लगी। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Image Source Here...

डंडवापार चौराहे के पास खड़ा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, रविवार को उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि डंडवापार चौराहा से कुछ दूरी पहले, गोला-कौड़ीराम मार्ग पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास कट्टा व कारतूस है।

सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी में 315 बोर का कारतूस बरामद

पूछताछ में पकड़े गए किशोर ने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू जायसवाल (17 वर्ष) बताया। वह गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम नर्रे का रहने वाला है। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला।

उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग (बाल अपचारी) है, इसलिए उसके खिलाफ आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 25 व 9 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किशोर की गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान मानवाधिकार नियमों का पूरी तरह पालन किया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस