BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / गोला • 16-09-2026

बाढ़ पीड़ितों को दिया हाईटेक टेंट

गोरखपुर : गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए वाॅटर फ्रूफ और हाईटेक टेंट हाउस की व्यवस्था की गई है, जिसके अंदर सांप- बिच्छु या कोई और कीड़े- मकोड़े नहीं घुस सकेंगे। साथ ही टेंट ऊपर सोलर- लाईट लगवा कर बिजली की समस्या भी दूर कर दी गई है। हर पीड़ित परिवार को चार्जिंग पंखा भी उपलब्ध कराई गई। यह मदद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर और समाजसेवी आलोक अग्रवाल की ओर से की गई है। जिसकी सराहना गोला के SDM ने भी की। मंगलवार को गोला के पटना चौकी के पास बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के मालिक और वरिष्ठ समाजसेवी आलोक अग्रवाल की ओर से विशेष राहत किट का वितरण किया गया। सेवाकार्य के दौरान आलोक के मौजूद न रहने पर उनके प्रतिनिधि प्रणव प्रताप सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को राहत किट उपलब्ध कराई। यानी बाढ़ के बीच बिजली की चिंता से राहत के साथ रात में रोशनी और गर्मी में पंखे की सुविधा भी पीड़ित परिवारों को मिल सकेगी। टेंट को इस तरह तैयार किया गया है कि लोगों को सांप, बिच्छू, कीड़े-मकौड़ों और मच्छरों से भी सुरक्षा मिल सके। राहत किट के साथ भोजन का भी वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलते ही बाढ़ पीड़ितों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। किसी के लिए यह महज एक टेंट नहीं था, बल्कि बाढ़ के बीच सुरक्षित रात गुजारने और मुश्किल हालात में कुछ राहत महसूस करने का सहारा था। कार्यक्रम में एसडीएम गोला मनीष शर्मा, नायब तहसीलदार समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम गोला ने समाजसेवी आलोक अग्रवाल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बाढ़ पीड़ितों के लिए उपयोगी और सराहनीय प्रयास बताया।

⁠गोरखपुर में सरयू और राप्ती नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे गोला तहसील के दियारा और कछार इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कई गांवों में पानी पहुंच चुका है। संपर्क मार्गों पर पानी ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है। रात में समस्या और बढ़ जाती है। दियारा क्षेत्र में सरयू का जलस्तर बढ़ने से अजयपुरा, गोरखपुरा, खैराटी और मूसाडीह गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं कछार क्षेत्र के लखनौरी, लखनौरा, हिंगुहार, सूबेदार नगर माझा, जगदीशपुर और बिहुआ उर्फ अगिलगौवा गांवों में पानी पहुंच चुका है। डेरवा-बैरिया खास संपर्क मार्ग पर भी पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को आशंका है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो डेरवा-सूबेदार नगर माझा मार्ग भी पानी में डूब सकता है। इससे कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटने का खतरा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने किया IMA के चैरिटेबुल ब्लड सेंटर का लोकार्पण
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दावली का प्रयोग करने के आरोप में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ पुलिस को मिली 4 तहरीर
गोरखपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने गोला क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में बँटवाई अनूठी राहत किट, वाटरप्रूफ, साँप-बिच्छू से बचाव सहित सोलर लाइट-पंखे की सुविधा है इस किट के टेंट में
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर ; एसटीएफ ने किया असलहा नेटवर्क का खुलासा, कैंट क्षेत्र के व्ही पार्क के निकट पकड़े गए 5 तस्कर, इंस्टाग्राम से बेचते थे असलहा, 4 पिस्टल,4 मैगजीन, एक रिवाल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद