BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Saryu river, SDRF • गोरखपुर / गोला • 25-03-2026

किशोर सरयू नदी में डूबा, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी, नदी तट से कपड़े बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के देवई पीपर गांव में सरयू नदी में नहाने गया 14 वर्षीय नाबालिग अमन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। सुबह करीब 5:30 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मौके पर तहसील प्रशासन भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। दोस्तों ने बताया कि वह नदी में डूब गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई है।

Image Source Here...

देवई पीपर निवासी अमन (14) पुत्र शिवसागर मंगलवार शाम तक घर नहीं लौटा। उसके बाबा रामपदुम और अन्य परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी। रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने बताया कि अमन को शाम चार बजे उसके दोस्तों के साथ नदी की ओर जाते देखा गया था।

Image Source Here...

परिजनों ने अमन के दोस्तों से पूछताछ की। पहले उन्होंने अनभिज्ञता जताई, लेकिन सख्ती करने पर बताया कि वे सभी सरयू नदी में नहाने गए थे। इस दौरान अमन गहरे पानी में डूब गया। डर के कारण वे मौके से भाग आए थे।

दोस्तों की निशानदेही पर परिजन नदी तट पर पहुंचे, जहां अमन के कपड़े मिले। ग्रामीणों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

Image Source Here...

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने अमन को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आती रही। खबर लिखे जाने तक अमन का कोई पता नहीं चल पाया था। अमन एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई अंश है। अमन के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस