BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, body, hang • गोरखपुर / गोला • 18-04-2026

28 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, एक वर्ष की बेटी हुई अनाथ

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धौरहरा के राजस्व टोला विमटी में शुक्रवार शाम एक 28 वर्षीय महिला का अपने कमरे में फांसी पर लटका शव मिला। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

मृतका की पहचान उपनगर गोला के गौशाला मोहल्ला निवासी रविन्द्र यादव की पुत्री अंकिता के रूप में हुई है। अंकिता की शादी वर्ष 2023 में विमटी निवासी अरविंद से हुई थी। अरविंद गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि अंकिता अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अंकिता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। जब सास को घटना की जानकारी हुई, तो गांव वालों के माध्यम से मायके पक्ष को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कमरे में यह घटना हुई, उसे फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है।

मृतका की एक वर्ष की बेटी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:19
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा