BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Saryu River • गोरखपुर / गोला • 26-03-2026

सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 36 घंटे बाद बरामद, एसडीआरएफ ने चलाया था अभियान

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के देवई पीपर गांव में सरयू नदी में डूबे 14 वर्षीय अमन का शव घटना के लगभग 36 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Image Source Here...

जानकारी के अनुसार, अमन मंगलवार शाम अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में लापता हो गया, जिससे उसके डूबने की आशंका जताई गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों की निशानदेही पर नदी किनारे अमन के कपड़े मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रात में ही खोजबीन शुरू कर दी थी।

Image Source Here...

बुधवार तड़के एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने मौके पर पहुंचकर स्टीमर के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन पूरे दिन के प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली। टीम देर शाम वापस लौट गई थी और अगले दिन फिर से अभियान चलाने की बात कही थी।  गुरुवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर रकौली के गोडियाना घाट के पास नदी किनारे एक शव देखा। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव की पहचान अमन के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अमन अपने दो भाइयों में छोटा था और कक्षा चार का छात्र था। उसके पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में खाड़ी देश में रहते हैं और मौजूदा हालात के कारण घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार सदमे में है।

नायब तहसीलदार जयप्रकाश और थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सर्च अभियान चलाया गया था। शव मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस