BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, CHC Superintendent • गोरखपुर / गोला • 22-05-2026

सीएचसी अधीक्षक ने हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण बताए, शासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करने की अपील

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमरेन्द्र ठाकुर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने शासन द्वारा जारी एडवायजरी का पालन करने का आग्रह किया है। डॉ. ठाकुर ने बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने की संभावना बढ़ गई है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है।

प्रदेश सरकार ने गर्मी और लू से बचाव के लिए विशेष एडवायजरी जारी की है। डॉ. अमरेन्द्र ठाकुर ने लोगों से बिना अत्यंत आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। यदि कोई जरूरी काम हो तो उसे सुबह 10 बजे से पहले ही पूरा करने का प्रयास करें, क्योंकि दोपहर में तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

Image Source Here...

घर से बाहर निकलते समय हल्के और फुल बांह के कपड़े पहनें, जो पूरे शरीर को ढकें। सिर पर गमछा, टोपी या कोई कपड़ा अवश्य रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर ही बाहर निकलें। तेज धूप में लगातार रहने से शरीर में पानी और लवण की कमी हो सकती है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

सीएचसी अधीक्षक ने हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण बताए। इनमें तेज घबराहट, जी मचलना, अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना, शरीर का तापमान अचानक बढ़ना, पसीना बंद होना, स्मृति में दिक्कत और बेहोशी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर लिटाएं। प्राथमिक उपचार के रूप में नमक, चीनी और नींबू का घोल या ओआरएस लगातार देते रहें। गंभीर स्थिति में मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए।

डॉ. ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। अस्पताल में आवश्यक दवाएं, ओआरएस घोल, बेड और एक चिकित्सकीय टीम उपलब्ध है। चिकित्सकों को विशेष रूप से अलर्ट किया गया है ताकि गर्मी से संबंधित मरीजों का तत्काल उपचार हो सके। उन्होंने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने और उन्हें तेज धूप में बाहर निकलने से बचाने की अपील की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस