BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, student • गोरखपुर / गोला • 19-01-2026

शोहदे को 12 थप्पड़ जड़े, हाथ जोड़ माफी मांगता रहा:गोरखपुर में छात्रा को छेड़ा, गली में खींचा था

गोरखपुर में एक युवक ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। हाथ पकड़कर गली में खींच लिया। छात्रा ने तुरंत झटक कर हाथ छुड़ाया। बचने के लिए भागने लगी। लड़के की इस हरकत का गली में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया।

वीडियो सामने आने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया। आरोपी पुलिस के सामने युवक ऐंठ दिखाने लगा तो बीच बाजार महिला सिपाही ने कान पकड़कर सबक सिखाया। 30 सेकेंड में शोहदे के गाल पर 12 थप्पड़ बरसाए।

पुलिस की कार्रवाई देख गोला क्षेत्र के रहने वाले लोग तालियां बजाने लगे। पुलिस कस्टडी में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। फिर गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा- मैंने एक लड़की का हाथ पकड़ लिया था। अब दोबारा से ऐसी गलती नहीं होगी। सब लोग मुझे माफ कर दो।

दूसरी तरफ पीड़ित छात्रा की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। लड़की को खींचने की घटना 16 जनवरी को गोला कोतवाली क्षेत्र की है।16 जनवरी की घटना का वीडियो अगले दिन यानी शनिवार को सामने आया। वीडियो में दिख रहा है कि शुक्रवार को गोला नगर पंचायत में दो छात्राएं एक साथ कोचिंग पढ़ने जा रही थीं। तभी एक युवक पीछे से आया। उसने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। उसे गली के अंदर खींचने लगा। छात्रा पहले घबराकर उसकी तरफ देखती है। 

Image Source Here...

इसके बाद हाथ छुड़ाने का प्रयास करती है। मगर आरोपी उसे अंदर खींचने लगता है। दूसरी छात्रा थोड़ा आगे जाकर पीछे देखती है तो वह भी घबराकर वहीं खड़ी हो जाती है। इसी बीच पीड़ित छात्रा झटके से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गई। वहीं, आरोपी भी दूसरे रास्ते से भाग जाता है।

वीडियो सामने आने पर एक्शन में आई पुलिस

 पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके लिए गांव के प्रधान और मुखबिरों से संपर्क किया। रविवार को आरोपी युवक की गोला में लोकेशन मिली। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम शुभम कुमार निवासी गोला बताया। उसने अपनी गलती स्वीकार की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस