BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, injured • गोरखपुर / गोला • 26-02-2026

युवक पर दबंगों ने की फायरिंग:फायर मिस होने पर कट्टे की बट से मारकर किया घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क। बड़हलगंज क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में विशाल गुप्ता नामक युवक पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया गया, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद आरोपियों ने कट्टे की बट से विशाल के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। विशाल गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि विशाल गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और फरार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित विशाल ने अपनी तहरीर में बताया है कि बुधवार शाम वह एक कार्यक्रम में अपना डीजे देखने गए थे। वहां पहले से घात लगाए अभिषेक निषाद, दीवा निषाद, गारद निषाद और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया। विशाल के अनुसार, जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया गया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद अभिषेक ने कट्टे की बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे बेहोश हो गए। उनके पिता उन्हें किसी तरह बचाकर वहां से लाए।

विशाल ने यह भी बताया कि एक दिन पहले अभिषेक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके भाई की 5 वर्षीय बेटी काव्या को टक्कर मार दी थी, जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया है। विशाल के अनुसार, आज सुबह रमेश निषाद ने उसी मुकदमे में सुलह करने के लिए उन्हें गाली दी और धमकी देते हुए कहा कि अगर सुलह नहीं की तो उन्हें वहां से भगा दिया जाएगा। रमेश निषाद ने कथित तौर पर यह भी कहा कि उन पर 20 मुकदमे दर्ज हैं और एक और दर्ज होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Image Source Here...

सीओ गोला दरवेश कुमार ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव से मारपीट की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर पीड़ित से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ ने स्पष्ट किया कि गोली चलने की बात असत्य और भ्रामक है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस