BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, weapon, Case register • गोरखपुर / गोला • 22-01-2026

गोरखपुर में असलहे से धमकाया:बडहलगंज में 6 नामजद, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी असलहे का प्रदर्शन करते हुए देखा गया। घटना के बाद पुलिस ने 6 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टांडा गांव निवासी संजीत त्रिपाठी और संतोष तिवारी पुत्र निशीध तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जनवरी को शाम करीब 4 बजे उनके पड़ोसी रमेंद्र उर्फ राजू तिवारी, महेंद्र तिवारी, रामनाथ तिवारी, अज्जू तिवारी, शुभम तिवारी और धुरेंद्र तिवारी कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इन लोगों ने एकजुट होकर उनके मकान में लगे जंगले, खिड़की, रोशनदान, पोटिको और बरजे को स्थायी रूप से बंद करने का प्रयास किया। जब संजीत और उनके परिवारजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो रमेंद्र उर्फ राजू तिवारी ने जंगले के अंदर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर डालकर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि महेंद्र तिवारी ने संजीत को बाहर निकलने के लिए ललकारा। संजीत भागकर छत पर पहुंचे, जिसके बाद रमेंद्र उर्फ राजू गाली देते हुए उनके मकान की ओर दौड़ने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 352, 351(3) और 131 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस