BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, mother, property, brother • गोरखपुर / गोला • 18-02-2026

मां की प्रॅापर्टी के लिए तीन भाइयों में मारपीट, गोला तहसील परिसर में एक-दूसरे को जड़े थप्पड़, वकीलों ने शांत कराकर भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला तहसील परिसर में बुधवार सुबह मां की संपत्ति को लेकर तीन सगे भाई आपस में भिड़ गए। इस बीच तीनों ने एक दूसरे को गिरा-गिराकर मारा और कई थप्पड़ जड़ें। दरअसल, छोटा और बड़ा भाई अपनी मां को लेकर रजिस्ट्री कराने तहसील पहुंचे थे। इतने में मझले भाई को इसकी भनक लग गई तो वह भी वहां जा पहुंचा और विरोध करने लगा।

देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया और तीनों भाइयों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद वकीलों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। जिसके बाद तीनों भाइयों को परिसर से बाहर किया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीनों भाइयों का शांति भंग में चालान किया है। जिसके बाद उनके बीच आपसी समझौता हो गया।

मामला गोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 (घोड़ालोटन) का बताया जा रहा है। स्वर्गीय बाबुमन मद्धेशिया के तीन बेटे मनोज मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया और राजा मद्धेशिया एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। तीनों भाई एक ही मकान में रहते जरूर हैं, लेकिन अपने अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

विवाद तब शुरू हुआ जब बुधवार को बड़ा भाई मनोज और छोटा भाई राजा मां को लेकर तहसील पहुंचे थे। मझले भाई प्रदीप ने बताया कि दोनों भाइयों ने साजिश के तहत मां के हिस्से की संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की सोच रहे थे।

राजा गोला सब्जी मंडी में होटल चलाता है, जबकि मझला भाई प्रदीप चंद चौराहे पर ठेला लगाकर जीविका चलाता है। बड़ा भाई मनोज बाहर शहर में रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है।

Image Source Here...

तहसील परिसर में तीन भाइयों में मारपीट

प्रदीप को इसकी जानकारी होते ही वह भी तहसील पहुंचा। वहां पहुंचकर रजिस्ट्री का विरोध करने लगा। दोनों पक्षों में पहलें तीखी नोकझोंक हुई। फिर तीनों भाई आपस में भिड़ गए। जिसके बाद तहसील परिसर में मारपीट शुरू हो गई। और फिर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच मां जमीन पर बैठकर बेटों को झगड़ा न करने के लिए समझाती रही। लेकिन व नहीं माने। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़े और छोटे भाई ने मिलकर मझले भाई प्रदीप की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद तहसील परिसर में हंगामा हो गया और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां मौजूद वकीलों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और भाइयों को परिसर से बाहर निकाला।

Image Source Here...

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक तीनों पक्ष जा चुके थे। बाद में तीनों भाइयों को थाने बुलाया गया। पुलिस ने शांति भंग (धारा 151) के तहत कार्रवाई की। जिसके बाद तीनों भाइयों ने आपस में समझौता कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस