BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, mechanic • गोरखपुर / गोला • 28-05-2026

सीसी रोड पर बाइक रोकने पर मिस्त्री समेत 3 लोगों की पिटाई, बाइक रोकने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क गोला थाना क्षेत्र के परसिया निस्फी राजा के नेवसा टोला में एक नए बने सीसी रोड पर बाइक ले जाने से रोकने पर मिस्त्री समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि मनबढ़ युवकों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। पीड़ित की शिकायत पर गोला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊंचागांव निवासी मिस्त्री विक्रम कुमार पुत्र स्व. रामसमुझ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नेवसा टोला में सरकारी सीसी रोड का निर्माण कार्य करा रहे थे। शाम के समय नेवसा निवासी सत्यम यादव, पन्नेलाल, रोहित और अंकुर यादव बाइक लेकर वहां पहुंचे और तत्काल ढाले गए सीसी रोड से बाइक निकालने लगे।

Image Source Here...

मिस्त्री विक्रम कुमार ने उन्हें बताया कि सड़क अभी नई बनी है और बाइक चलाने से खराब हो जाएगी। इस पर आरोपी आगबबूला हो गए और कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिस्त्री विक्रम कुमार को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर साथ में काम कर रहे मजदूर संदीप और हर्ष बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। मारपीट में विक्रम कुमार के साथ संदीप और हर्ष को भी चोटें आई हैं।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:38
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा