गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
गोला
/ वॉकआउट से पलटा मैच, MG...
• gorakhpur, cm yogi, match
•
गोरखपुर / गोला
• 16-06-2026
वॉकआउट से पलटा मैच, MG राइजिंग व ब्लू गोला के बीच क्रिकेट की खिताबी भिड़ंत
रूरल न्यूज नेटवर्क।स्वर्गीय
प्रकाश नारायण श्रीवास्तव 20 -20 क्रिकेट
टूर्नामेंट के पहले सीजन में आखिरी लीग मैच का रोमांचक मुकाबला खेला गया। एमजी
राइजिंग स्टार ब्लू और आर एस एकेडमी गोला की टीम अपने पूल में ज्यादा स्कोर हासिल
कर फाइनल में पहुंचीं।पहला मुकाबला
एमजी राइजिंग स्टार ब्लू और बड़हलगंज के बीच में हुआ। जिसमें टॉस जीतकर एमजी
राइजिंग स्टार ब्लू के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती ओपनर
बल्लेबाज शोहरत और सतीश ने अच्छी बल्लेबाजी की।
तकनीकी विवादों के बाद
बड़हलगंज ने वॉक आउट कर दिया। जिसके बाद अंपायर और तकनीकी टीम ने एमजी राइजिंग
स्टार ब्लू की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। दूसरा मुकाबला आर एस एकेडमी गोला
और एमजी राइजिंग रेड के बीच में हुआ ,जिसमें गोला की
टीम विजेता बनी।
Image Source Here...
खिलाड़ियों ने किया शानदार
प्रदर्शन
पहले मुकाबले में एमजी
राइजिंग स्टार ब्लू के शोहरत ने 15 गेंदों पर 19 रन चार चौके की सहायता से बनाये और सतीश ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाएं
जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे, वहीं सतीश के
आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए निहाल ने 9 गेंदों पर 21 रन बनाएं। जिसमें दो छक्के और दो चौके शामिल रहे।सूर्यांशु ने 8 गेंदों का
सामना करते हुए 14 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे। विकास ने 10 गेंदों का सामना किया और सोलह रन बनाए। इस प्रकार एमजी
राइजिंग स्टार ब्लू की पूरी टीम 18.2 ओवरों में 151 रनों पर ऑल आउट हो गई।
वहीं गेंदबाजी में एलेवन
स्टार बड़हलगंज की तरफ से युवराज ने तीन ओवरों में 20 रन देकर एक
विकेट ,प्रियांश ने चार ओवरों में 47 रन देकर दो विकेट , रजत ने चार
ओवरों में 40 रन देकर तीन विकेट, और अविनाश और मोनू ने दो-दो विकेट लिया।
9 विकेट के
नुकसान पर 134 रनों का स्कोर
खड़ा किया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी
बड़हलगंज की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और ओपनर आकाश यादव शून्य पर आउट हो गए।
उसके बाद बल्लेबाजी करने आए आकाश प्रजापति ने 37 बालों पर 47 रन बनाए और टीम को संभाला, जिसमें चार
चौके और तीन छक्के शामिल थे।उनका साथ देने
आए प्रियांश ने 19 गेंदों पर
शानदार 26 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। अभय ने 16 गेंद पर 23 रन बनाए जिसमें
तीन छक्के शामिल थे। इस प्रकार बड़हलगंज की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 9 विकेट के
नुकसान पर134 रनों का स्कोर खड़ा किया।
अंपायरों ने लिया निर्णय
बीच में तकनीकी कारणों से
अंपायर के निर्णय को बड़हलगंज के खिलाड़ियों द्वारा नहीं माना गया और मैदान से
बाहर चले जाने के कारण और वापस ग्राउंड में आने के लिए पर्याप्त समय देने के बाद
भी ग्राउंड में ना आने पर अम्पायरों और तकनीकी समिति द्वारा एमजी राइजिंग स्टार
ब्लू की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।
एमजी राइजिंग स्टार ब्लू ने
17 रनों से हराया
इस प्रकार बड़हलगंज की टीम
को एमजी राइजिंग स्टार ब्लू ने 17 रनों से हरा
दिया। एमजी राइजिंग स्टार ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सतीश ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट, सुधांशु ने तीन
ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट, नेहाल ने तीन ओवरों में 32 रन देकर एक
विकेट, शिवपाल ने दो ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट और नितिन
और एकांश ने एक-एक विकेट लिया। अच्छी गेंदबाजी करने के कारण एमजी राइजिंग स्टार
ब्लू के खिलाड़ी सतीश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
RS एकेडमी-MG राइजिंग रेड के बीच हुआ दूसरा मुकबला
दूसरा मुकाबला
आर एस एकेडमी गोला और एमजी राइजिंग रेड के बीच में हुआ ,जिसमें गोला की टीम विजेता बनी। कल सुबह 9 बजे फाइनल मुकाबला आर एस एकेडमी गोला बनाम एमजी राइजिंग
स्टार ब्लू के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के
प्रधानाचार्य डॉ नीरज श्रीवास्तव, डायरेक्टर ओ पी सिंह, शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्रा, मिथिलेश गुप्ता, सुशील त्रिपाठी, अनुराग यादव, शारीरिक शिक्षक शक्ति
पांडे सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Share On :
×
02:50
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस