BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, CBG plant • गोरखपुर / गोला • 14-04-2026

CBG प्लांट पर वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, इंडियन ऑयल एथनॉल फैक्ट्री में कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला क्षेत्र के हरपुर स्थित धुरियापार चीनी मिल के समीप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा संचालित एथनॉल फैक्ट्री (सीबीजी प्लांट) में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। कर्मचारियों ने बुधवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

Image Source Here...

मंगलवार को प्लांट में अवकाश होने के कारण उत्पादन कार्य बंद रहा, लेकिन कर्मचारी प्लांट के मुख्य गेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते रहे।

प्लांट में कार्यरत स्थानीय मजदूरों और सुपरवाइजरों का आरोप है कि वर्तमान में प्लांट का संचालन सोलापुर बायो एनर्जी सिस्टम द्वारा किया जा रहा है। कंपनी ने नियुक्ति के समय तीन माह के भीतर वेतन वृद्धि का आश्वासन दिया था, जिस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में प्लांट संचालित करने वाली कंपनी 8 घंटे की शिफ्ट के लिए पीएफ कटौती के बाद 16,200 रुपये देती थी, जबकि वर्तमान में उन्हें मात्र 12,200 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा बाहर से लाए गए कर्मचारियों को स्थानीय कर्मियों की तुलना में अधिक वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ा है।

Image Source Here...

मंगलवार को प्लांट में अवकाश होने के कारण उत्पादन और गैस फिलिंग कार्य पहले से ही बंद था, जिससे किसी प्रकार का तात्कालिक आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं और हड़ताल जारी रही, तो आने वाले दिनों में उत्पादन ठप होने से भारी नुकसान होना तय है। सोलापुर बायो एनर्जी सिस्टम के प्लांट इंचार्ज बसंत तिवारी ने बताया कि कंपनी की ओर से 8 प्रतिशत वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है, जो अप्रैल से लागू होकर मई में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी कर्मचारी प्रशिक्षित हैं, जबकि स्थानीय कर्मचारियों की कुछ मांगें अव्यावहारिक हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस