BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Young man, accident, Barhalganj • गोरखपुर / गोला • 22-01-2026

बड़हलगंज में रोड एक्सीडेंट में युवक का पैर टूटा:एम्स में भर्ती, बाइक-स्कूटी टकराने से हुआ हादसा

गोरखपुर पुलिस ने बड़हलगंज में स्कूटी सवार को टक्कर मारकर घायल करने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस हादसे में स्कूटी सवार का पैर टूट गया था, जिसका इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा है।

यह दुर्घटना बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई थी। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के जटेपुर दक्षिणी प्रथम धर्मशाला बाजार निवासी धीरज कुमार सोमानी टाइल्स कंपनी में कार्यरत हैं। वे अपने मित्र अंकित जायसवाल के साथ स्कूटी (UP53FM8544) पर सोमानी कंपनी के निरीक्षण के लिए गोरखपुर से दोहरीघाट जा रहे थे।

धीरज की पत्नी द्वारा बुधवार को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे जब धीरज सिधुआपार पहुंचे, तो पीछे से आ रही मोटरसाइकिल (UP53EC4091) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी। इस टक्कर से धीरज का दाहिना पैर टूट गया।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल समेत चालक को पकड़ लिया। 108 एम्बुलेंस बुलाकर धीरज कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेहतर इलाज के लिए परिवार ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति में सुधार न होने पर 17 जनवरी को उन्हें एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर नेल प्लेटिंग की गई। उनका इलाज अभी भी जारी है।

पति के इलाज से कुछ फुर्सत मिलने के बाद धीरज की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोटरसाइकिल (UP53EC4091) के चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 281, 125(a) और 125(b) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस