BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, accident • गोरखपुर / गोला • 17-04-2026

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोला थाना क्षेत्र के पुरसादेउर निवासी 25 वर्षीय राकेश चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह रामनगर स्थित गोला-कौड़ीराम मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे में प्रदर्शन समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश के पुत्र राकेश चौहान बेंगलुरु में कार्यरत थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह घर लौट रहे थे, तभी बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल राकेश को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

Image Source Here...

गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे परिजन और ग्रामीण शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी उन्होंने रामनगर स्थित गोला-कौड़ीराम मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार के लिए नौकरी, 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

Image Source Here...

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गोला पुलिस, एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह, सीओ बांसगांव अनुज और सीओ गोला दरवेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने मार्ग से शव हटा लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। मृतक की पत्नी वंदना की तहरीर पर बांसगांव पुलिस ने वाहन संख्या यूपी53एफबी9050 के अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125 व 106 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए गोला सरयू तट ले गए, जहां अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश चौहान की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं है।

Image Source Here...

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस