गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
• gorakhpur, cm yogi, Chiluatal, solar plant, Coal India
•
गोरखपुर / जंगल कौड़िया
• 03-06-2026
चिलुआताल में बनेगी 20 मेगावाट बिजली, कोल इंडिया के सहयोग से लगेगा सोलर प्लांट
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम चिलुआताल पिकनिक स्पॉट का उद्घाटन
किया। इस मौके पर उन्होंने कहा- पहले की सरकारों में तालाबों और पोखरों पर कब्जा
कर लिया जाता था। बाद में वहां अवैध रूप से इमारतें बना दी जाती थीं, लेकिन अब सरकार तालाबों और पोखरों को बचाने के साथ उनका
सौंदर्यीकरण करा रही है।
सीएम योगी ने कहा, चिलुआताल के विकास का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसके लिए
आगे भी कई योजनाएं बनाई जाएंगी। चिलुआताल को रामगढ़ताल की तरह विकसित कर आकर्षक
पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। यहां कोल इंडिया के सहयोग से फ्लोटिंग सोलर प्लांट भी
लगाया जा रहा है। इस प्लांट से 20 मेगावाट बिजली
पैदा होगी।
Image Source Here...
रामगढ़ताल में
सीवरेज का पानी जाता था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने कहा- अब तक हमारे पास ईको-टूरिज्म का एकमात्र केंद्र रामगढ़ताल था। रामगढ़ताल
का जल पूरी तरह प्राकृतिक नहीं था, क्योंकि उसमें
शहर का सीवरेज भी जाता था। उसकी सफाई और ट्रीटमेंट के जरिए वहां जल की व्यवस्था की
गई। लेकिन चिलुआताल का जल पूरी तरह प्राकृतिक है। यहां सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो
चुका है। साल 2020-21 में इसकी डिसिल्टिंग भी
कराई गई थी।
पिछली सरकारों के दौरान
तालाबों और पोखरों पर कब्जे होते थे और उन्हें नष्ट किया जाता था। लोग उन्हें अपनी
बपौती समझकर कब्जा कर लेते थे, वहां अवैध
निर्माण कर लेते थे या फिर वे गंदगी और अपराध के केंद्र बन जाते थे।डबल इंजन की सरकार में तालाबों और पोखरों पर कब्जा नहीं
होने दिया जाता, बल्कि उनका संरक्षण किया जाता है। उन्हें पर्यटन
स्थल के रूप में विकसित कर पर्यटकों और कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
Image Source Here...
राष्ट्रीय रोइंग में 243 खिलाड़ी हुए थे शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा- हाल ही
में रामगढ़ताल में राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें 22 राज्यों के 243 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। रामगढ़ताल जैसी बड़ी झील
हमें कहीं और देखने को नहीं मिलती। उसी तरह यहां भी वाटर स्पोर्ट्स की अपार
संभावनाएं हैं।इस पूरी झील से आने वाली
ठंडी हवा शहर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करती है और यही वास्तविक सिटी
डेवलपमेंट प्लान होता है। हमारा शहर केवल स्मार्ट नहीं रहेगा, बल्कि स्मार्ट सिटी, सेफ सिटी और
सस्टेनेबल सिटी के रूप में आगे बढ़ेगा।
Image Source Here...
6 साल पहले तक बंद
था फर्टिलाइजर कारखाना
मुख्यमंत्री ने
कहा, 6 साल पहले तक फर्टिलाइजर कारखाना बंद पड़ा था।
साल 1990 से यहां की सभी गतिविधियां
ठप थीं। बीच में एसएसबी यहां आ गई, नहीं तो यहां
का स्क्रैप भी गायब हो जाता। आज यहां एसएसबी, फर्टिलाइजर
कारखाना, सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय मौजूद हैं।
केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भी धन स्वीकृत हो चुका है।
विकास की यह प्रक्रिया
लगातार जारी रहेगी, लेकिन इसमें
शहरवासियों की भागीदारी भी जरूरी है। डबल इंजन की सरकार निर्माण कार्य कर सकती है, लेकिन नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शहर के
विकास में सभी को योगदान देना होगा। गंदगी नहीं करनी है, सरकारी संपत्तियों को नुकसान नहीं पहुंचाना है। यदि कोई
स्वार्थी व्यक्ति सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी करनी होगी।रामगढ़ताल में एक सफाई अभियान के दौरान 56 बैग प्लास्टिक कचरा मिला था। इसलिए ‘प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ, हरित और
सुरक्षित गोरखपुर’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना होगा।
5 जून को पौधरोपण
किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा- 5 जून से 21 जून तक
प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे होने
के अवसर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक संचालित होगा। 5 जून को ‘एक
पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग पौधे उपलब्ध कराएगा, जबकि नगर निगम और जीडीए इसमें सहयोग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश
दिया कि 4 जून को भाजपा, नगर निगम और
जीडीए की ओर से सफाई अभियान चलाया जाए। रामगढ़ताल और चिलुआताल के किनारे
जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की भागीदारी से बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए
जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ उठा सकें।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग
दिवस के अवसर पर रामगढ़ताल और चिलुआताल के किनारे विशेष योग शिविर आयोजित किए
जाएं। साथ ही योग प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएं और प्रशासन सभी लोगों के सहयोग से
इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को सुनिश्चित करे।
चिलुआताल पर फिल्मों की
शूटिंग होगी
इससे पहले गोरखपुर के सांसद
रविकिशन शुक्ला ने कहा- पिछली सरकारों ने इस तालाब को लावारिस छोड़ दिया था, लेकिन डबल इंजन सरकार में अब इसकी तस्वीर बदल रही है। कोल
इंडिया के 134 करोड़ रुपये के निवेश से
यहां फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 20 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। आने वाले समय में यहां
फिल्मों की शूटिंग होगी और यह नया पर्यटन केंद्र बनेगा। अब युवाओं को रोजगार के
लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अवसर
यहीं तैयार किए जा रहे हैं।
उन्होंने मजाकिया अंदाज
में कहा- जब घर में झगड़ा हो जाए, झोंटा-झोंटी की नौबत आ
जाए, तो यहां आ जाइए। इस दौरान उन्होंने चिलुआताल पर
भोजपुरी कविता सुनाकर जल संरक्षण और विकास का संदेश भी दिया।
Share On :
×
02:50
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस