BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, girl rape, wedding • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 21-02-2026

8 साल की बच्ची से रेप, हालत नाजुक, शादी स्थल से 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली बच्ची, आरोपी अरेस्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मासूम अपनी दादी के मायके एक शादी में गई थी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार तड़के पीपीगंज थानाक्षेत्र की है। मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली है।

Image Source Here...

परिजन की तहरीर पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। परिजन के मुताबिक, जयमाला के बाद उसे ढूंढ़ने लगे तो वह नहीं मिली। ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला गया तो वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी थी।

सिद्धार्थनगर की रहने वाली पीड़िता की दादी का मायके गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के एक गांव में है। दादी के भतीजी की शादी शुक्रवार को थी। इसमें वह अपने दादी के साथ पहुंची थी। दादी के अनुसार, जयमाला कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बच्ची अचानक उनकी पोती गायब हो गई।

Image Source Here...

परिवार के लोग उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ड्रोन से की जा रही रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के साथ बच्ची जाती दिखाई दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे।

देर रात में शादी समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर सूनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

Image Source Here...

सीओ कैंपियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने बताया शनिवार तड़के 3 बजे 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की 112 पर सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
17:56
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा