BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, PiPiganj • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 11-03-2026

पीपीगंज में रसोई गैस सिलेंडर लेने को लेकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर कराया मामला शांत

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज थाना क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह ग्राहकों में मारपीट हो गई। लाइन में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पीपीगंज में गैस के लिए लंबी लाइन लगी है। इसी बीच सुबह करीब 9:30 बजे लाइन के बीच में सिलेंडर घुसाने की बात पर दो पक्षों के युवा आपस में भिड़ गए। एक युवक को नीचे गिराकर कुछ लोग पीटने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने बीच-बचाव किया। उनकी ओर बल प्रयोग की चेतावनी देकर मामला शांत कराया गया। पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर ले गई और कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।

मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी

 इस घटना के बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुयष कृष्ण, नरेंद्र कुमार एवं कैंपियरगंज के पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैस एजेंसी पर गैस की उपलब्धता की जांच की। उनके सामने गैस सिलेंडर का वितरण किया गया।

Image Source Here...

बड़ी संख्या में लाइन में लगे हैं लोग

गोदाम के बाहर बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हैं। वितरण चल रहा है। एजेंसी संचालक के मुताबिक 145 सिलेंडर और बचा है। सभी को लाइन से सिलेंडर दिया जाएगा। यही हाल जिले के अन्य स्थानों पर भी रहा। वहां भी बड़ी लइन देखी गई। कई स्थानों पर स्थिति सामान्य दिखी।

20 प्रतिशत तक कम हो चुका है एजेंसियों का कोटा

फिलहाल एजेंसियों को मिलने वाले कोटे में कटौती की गई है। पिछले साल जनवरी व फरवरी के कोटे के अनुसार 80 प्रतिशत कोटा दिया जा रहा है। यानी यदि जनवरी 2025 में किसी एजेंसी को महीने में 11 हजार और फरवरी में 9 हजार सिलेंडर दिया गया होगा तो उसका दो महीने का कोटा 20 हजार का माना जाएगा। इस आधार पर प्रति महीने का कोटा 10 हजार सिलेंडर का होगा। अब इसमें 20 प्रतिशत कम करके यानी 8000 सिलेंडर इस समय उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बीच लगभग सभी एजेंसियों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इधर पहले जहां डीएसी पर 40 प्रतिशत सिलेंडर देने की अनिवार्यता थी, उसे अब बढ़ाकर 80 से 85 प्रतिशत कर दिया गया है। यानी बिना डीएसी नंबर के अब बहुत कम सिलेंडर मिल सकेंगे। इसका अर्थ हुआ कि बुकिंग की पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही सिलेंडर मिल सकेगा।

नौसढ़ में पकड़ा गया एक ट्रक एलपीजी सिलेंडर

मंगलवार की रात नौसढ़ में एक ट्रक एलपीजी सिलेंडर पकड़ा गया है। यहां सिलेंडर 1500 रुपये के।बेचा जा रहा था। इसकी सूचना आपूर्ति विभाग एवं पुलिस को दी गई। छपा मारकर ट्रक को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक पीपीगंज स्थित उसी आशीष इंडेन गैस एजेंसी का है जहां वुधवार की सुबह सिलेंडर के लिए मारपीट हो गई थी। इस एजेंसी मालिक के पास एक से अधिक एजेंसी हैं। एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। पहले भी इनके विरुद्ध 4 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस