BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, stuntman, Bullet • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 18-03-2026

शर्ट उतारकर बुलेट पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल, गोरखपुर में रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा, बाइक सीज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के दो युवकों ने बुलेट पर स्टटबाजी करते हुए एक वीडियो बनाई। बीच सड़क पर बाइक चला रहा युवक शर्ट उतार कर बाइसेप और सिक्स पैक दिखाते चल रहा था। और खुद को बार-बार टार्जन बता रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने रिपोस्ट करते हुए गोरखपुर पुलिस को टैग भी किया। जिसके बाद संज्ञान लेते हुए पीपीगंज पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर दिया। साथ ही बुलेट को सीज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वीडियो पीपीगंज का बताया जा रहा है।

Image Source Here...

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें दो युवक बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहा युवक शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दिखा रहा था। खुद को टार्जन बताने वाले युवक को देर शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया।

वायरल वीडियो में बुलेट पर दो युवक नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पीपीगंज इलाके का बताया जा रहा है। इसमें बाइक चला रहे युवक ने शर्ट नहीं पहनी है और वह बाइक चलाते हुए दोनों हाथ हैंडिल से हटा ले रहा है। इसके बाद वह अपनी बॉडी दिखा रहा है। सामने से कुछ युवक बाइक पर बैठे हुए रील बना रहे थे। साथ ही उसे टार्जन कहकर बुला रहे हैं। दोपहर से वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने सोशल मीडिया पर गोरखपुर पुलिस को टैग किया।

Image Source Here...

लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही की वजह से ही सड़क पर हादसे होते हैं और मासूम लोगों की जान चली जाती है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने चिलुआताल इलाके के ताजडीह गांव के दीपू दुबे और पीपीगंज इलाके के राजाबारी गांव निवासी अंश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ कार्यवाही की और बाइक को सीज कर दिया। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि बाइक को सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस