BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Instagram, young man • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 01-04-2026

युवक ने मंगेतर का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, 6 महीने पहले तय हुई थी शादी

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक युवक ने मंगेतर का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। विरोध करने पर परिजनों को गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। तंग आकर लड़की की मां ने पीपीगंज थाने में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

युवक सहजनवां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 6 महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। तभी से लड़की से बातचीत और घूमना-फिरना करता था। आरोप है कि उसने बहला- फुसला कर अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। और मामूली विवाद के बाद उसे पोस्ट भी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

पीपीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने FIR के माध्यम से पुलिस को यह जानकारी दी कि 6 महीने पहले सहजनवां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से उसकी बेटी की शादी तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति पर जून 2026 में शादी की डेट रखी गई थी।

सब कुछ तय होने के बाद लड़का और लड़की की आपस में बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान लड़का अक्सर बेटी को बाहर घुमाने भी ले जाता था। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर पता नहीं कब बातचीत के दौरान वीडियो काल के जरिए बेटी को बहला- फुसला कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया।

Image Source Here...

छोटी- छोटी बात पर करता था विवाद

कुछ समय बाद दोनों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हो गई। छोटी- छोटी बात पर विवाद करने लगा। परिवार वालों को गाली- गलौज देता था। उसके इस हरकत से लड़की हमेशा परेशान रहती थी। उसने पूरी बात अपने माता- पिता को बताई।

जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिवार ने इसकी शिकायत लड़के वालों से की। आरोप है वे लोग भी गलती मानने को तैयार नहीं थे उल्टा विवाद करने लगे। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर लड़की का अश्लील फोटो पोस्ट कर दिया।

इंस्टाग्राम पर फोटो देख लड़की के होश उड़े

जैसे ही लड़की ने यह फोटो देखी। उसके के होश उड़ गए। वो बहुत ज्यादा घबरा गई और रोने लगी। परिजन भी उन फोटो को देखकर हैरान हो गए। फोन करके सभी ने उसे यह फोटो डिलीट करने के लिए कहा। तब लड़के ने फिर बहस शुरू कर दी और गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद लड़की वालों ने यह तय किया किया अब उससे शादी नहीं होगी। इसके लिए भी वह तैयार नहीं था। परिवार को बदनाम करने के लिए और फोटो पोस्ट कर दिया।

पीपीगंज थाने में FIR दर्ज तंग आकर महिला ने लड़के के खिलाफ पीपीगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस