BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, dead, young man • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 16-02-2026

युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर ले गए दोस्त, झगड़े के बाद मारा, रोड जाम कर भीड़ ने किया हंगामा

रूरल न्यूज नेटवर्क। चिलुआताल के तेनुहिया गांव में रविवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान अरुण निषाद (22) के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाले मृतक के ही दोस्त बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने युवक को पहले घर से बुलाया और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मैदान में ले जाकर गोली मार दी।

गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर गया। घायल हालत में उसको मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी के सामने गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक जाम रहा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर पुलिस ने समझाबुझा कर रास्ता खाली कराया।

मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित आठ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना के बाद एसएसपी ने गांव और फिर मेडिकल कालेज पहुंच कर पूरी जानकारी ली। एसएसपी डॉ. कौश्तुभ ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Image Source Here...

पेंट पालिश का काम करता था अरुण

चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया।

पुरानी रंजिश को लेकर विशाल ने अपने दोस्तों देवेन्द्र व पांच-छह अन्य के युवकों साथ मिलकर अरुण की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए कुछ लोगों को देर रात तक हिरासत में लिया है।

Image Source Here...

दो भाइयों में बड़ा था अरुण

अरुण निषाद दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई तरुण है, अरुण पेंट पालिश का काम करता था। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्या की रंजिश की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसी टीवी फुटेज की मदद से हत्यारोपितों की तलाश कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा