BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, HPV vaccine • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 15-06-2026

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को अभियान तेज, आरोग्य मेलों में लगेगी HPV वैक्सीन, 200 बच्चियों को टीका

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान को और तेज कर दिया है। अब मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में भी बच्चियों को HPV वैक्सीन लगाई जा रही है। इसका उद्देश्य शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की पात्र बच्चियों तक आसानी से वैक्सीनेशन सुविधा पहुंचाना है। जिले में अब तक स्वास्थ्य मेलों के जरिए करीब 200 बच्चियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में CMO डॉ. राजेश झा जंगल कौड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने HPV वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति देखी और स्वास्थ्यकर्मियों से अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही वैक्सीन उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। CMO डॉ. राजेश झा ने कहा कि HPV वैक्सीन बच्चियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 से 15 साल उम्र की पात्र बेटियों का टीकाकरण जरूर कराएं। समय पर वैक्सीन लगने से बीमारी से बचाव में मदद मिलती है।

Image Source Here...

गांवों तक आसानी से पहुंच रही वैक्सीनेशन सुविधा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्ची टीकाकरण से वंचित न रहे। आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में सुविधा शुरू होने से अब ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों की बच्चियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही वैक्सीन मिल रही है।

WHO टीम ने भी किया निरीक्षण

गगहा विकास खंड के हाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का WHO टीम ने सहयोगात्मक निरीक्षण किया। टीम ने वैक्सीनेशन प्रक्रिया, लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, वैक्सीन मैनेजमेंट और रिकॉर्ड की जानकारी ली। CMO डॉ. राजेश झा ने लोगों से अपील की कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं और इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:51
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस