BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Chief Minister, Jalabhishek • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 12-02-2026

मुख्यमंत्री योगी 15 फरवरी को गोरखपुर आएंगे, ब्लॉक मुख्यालय का लोकार्पण, पितेश्वरनाथ मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 फरवरी को गोरखपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय के नवनिर्मित भवन और मुख्य गेट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, पितेश्वरनाथ शिव मंदिर भरोहियाँ में जलाभिषेक भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ब्लॉक मुख्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम कैंपियरगंज सिद्धार्थ पाठक और सीओ अनुराग सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सीओ से सुरक्षा मानकों और रूट डायवर्जन पर भी चर्चा की।

ब्लॉक मुख्यालय के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी मीणा भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ शिवा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री के मंदिर आगमन, जलाभिषेक और आवागमन को लेकर अधीनस्थों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सिद्धार्थ पाठक, सीओ अनुराग सिंह, पीपीगंज थानाध्यक्ष अरुण सिंह, मंदिर के संचालक और राजस्व टीम भी उपस्थित रही।

Image Source Here...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में भी गोरक्षपीठ के प्रबंधन में संचालित इस प्राचीन पितेश्वरनाथ शिवा मंदिर में जलाभिषेक के लिए आते रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पूरे ब्लॉक परिसर को सजाया जा रहा है।

इससे पहले, बुधवार को गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी अपने अधीनस्थों के साथ तैयारियों का दौरा कर चुके हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस