BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Elderly woman, fraud • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 26-02-2026

बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार, एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 18 हजार, मुकदमा दर्ज नहीं

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मढ़हा गोकुली गांव की एक बुजुर्ग महिला भानमति देवी जालसाजों की ठगी का शिकार हो गईं। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है, जिससे पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है।

यह घटना बीते 18 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब भानमति देवी अपने नाती शशांक के साथ भगवानपुर स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची थीं। एटीएम कक्ष के भीतर पहले से मौजूद बदमाशों ने धोखे से उनका पिन देख लिया। उन्होंने हाथ की सफाई से वृद्ध महिला का असली एटीएम कार्ड बदलकर उन्हें फर्जी कार्ड थमा दिया।

पीड़िता जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक शातिर ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 18,000 रुपये निकाल लिए। भानमति देवी ने बताया कि कार्ड बदलने का अहसास होते ही वह तत्काल बैंक पहुंचीं और चोरी की सूचना दी। हालांकि, बैंक कर्मियों द्वारा की गई देरी के कारण जालसाज पैसे निकालने में सफल रहे।

पीड़िता के बड़े बेटे रामकेश चौबे ने जानकारी दी कि घटना की लिखित सूचना तत्काल थाने पर दरोगा राजकुमार को दी गई थी। दरोगा ने उन्हें बैंक स्टेटमेंट के साथ 19 फरवरी को दोबारा बुलाया। दरोगा के न मिलने पर स्टेटमेंट सिपाही शिवम तिवारी को सौंप दिया गया था।

Image Source Here...

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ पीड़ित परिवार न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 20 फरवरी को थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पुलिस की इस कथित अनभिज्ञता और सुस्ती से पीड़ित परिवार में गहरा रोष है।

लिखित तहरीर और साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वृद्धा ने अब जिले के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस