BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day,murder, accuse, arreste • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 17-02-2026

युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट, दोस्तों से पिस्टल चेक करते समय चली गोली, साथ में बनाते थे रील

रूरल न्यूज नेटवर्क चिलुआताल में अरुण निषाद (22) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर सोमवार पूरे दिन हमीनपुर तेनुअहिया गांव से लेकर सड़क तक हंगामा चलता रहा।

परिजन गोरखनाथ मंदिर जाने की कोशिश करते रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस और सीओ को तैनात कर दिया गया था। दिन भर परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।

देर रात पुलिस ने हत्या के आरोप में अरुण के 4 दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी विशाल समेत दो की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों में 02 नाबालिग हैं। पूछताछ में सामने आया है कि घटना वाले दिन अरुण और उसके साथी बाइक से खेल मैदान में पहुंचे थे।

आरोप है कि विशाल अपने साथ अवैध पिस्टल लेकर आया था और साथियों को दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल चेक करते समय अचानक गोली चल गई, जो अरुण के पेट में लग गई। गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सभी दोस्तों की अरुण के साथ कई रील्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सभी साथ में रील्स भी बनाते थे।

दोपहर बाद अरुण का पोस्टमार्टम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इसके बाद उसका शव गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद छामू धान पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कई नेता भी परिवार को ढांढस बंधाने मृतक के घर पहुंचे। परिवार से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

चिलुआताल के हमीनपुर तेनुअहिया गांव निवासी अरुण निषाद की रविवार की शाम को करीब चार बजे खेल के मैदान में गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अरुण के पिता ने करीमनगर निवासी विशाल और देवेन्द्र को नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की तलाश शुरू की तो नामजद आरोपी फर्टिलाइजर निवासी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपित बिट्टू निषाद समेत तीन को पकड़ लिया। इनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।

Image Source Here...

उनसे पूछताछ में यह पूरा मामला दूसरे एंगल की तरफ ही मुड़ने लगा। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल अपने साथ कहीं से अवैध पिस्टल खरीद कर ले आया था। अरुण और अन्य को पिस्टल दिखा रहा था। इस दौरान गोली चली और अरुण के पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

हालांकि वह पिस्टल कहां से लेकर आया था इसका मकसद क्या था इन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि विशाल की गिरफ्तारी के बाद अन्य मामलों की जानकारी सामने आएगी।

Image Source Here...

फुटेज में घेरा बनाकर खड़े हैं सभी

सीसीटीवी फुटेज में 2 बाइक से चार लोग जाते दिख रहे हैं। जिसमें विशाल और अरुण भी शामिल हैं। वहीं खेल के मैदान में एक घेरा बनाकर अरुण और 06 आरोपी कुछ देख रहे हैं। इस बीच गोली चलती है और अरुण मैदान में गिर जाता है। जबकि उसके साथी एक-एक कर भागने लगते हैं। इस बीच गोली की आवाज सुनकर और अरुण को जमीन पर गिरा देखकर कुछ महिलाएं ईंट-पत्थर लेकर दौड़ाती हैं लेकिन आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं।

Image Source Here...

पेंट पालिश का काम करता था अरुण

चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया निवासी भोला निषाद का बेटा अरुण पेंट पालिश का काम करता था। पिता भोला निषाद ने चिलुआताल थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम करीब चार बजे विशाल नामक युवक मेरे घर आया और मेरे बेटे अरुण निषाद को बुलाकर ले गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा