BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Fraud, GDA, employee • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 16-01-2026

गोरखपुर में GDA कर्मचारी बनकर की ठगी:PM योजना से घर दिलाने का झांसा देकर हड़प लिए 1 लाख रुपये- FIR

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का कर्मचारी बनकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीएम आवास योजना से घर दिलाने का झांसा देकर गोरखनाथ क्षेत्र के व्यक्ति से ढाई लाख रुपये मांगे गए थे। एक लाख रुपये लेकर आवास का फर्जी अलाटमेंट पेपर भी जालसाज ने दे दिया।

वार्ड नंबर 55 रसूलपुर निवासी असगर अली ने गुरुवार को तहरीर देकर गोरखनाथ थाने में मोहरीपुर निवासी विजय प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोरखनाथ थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित असगर अली ने बताया कि मोहरीपुर निवासी विजय प्रताप खुद को जीडीए का कर्मचारी बताता है। उसने मुझे मानबेला में आवास दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग की। इसके बाद कई तिथियों में मेरे साले ने एक लाख रुपये ऑनलाइन आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए।

विजय प्रताप ने जीडीए उपाध्यक्ष के नाम से एक फर्जी अलाटमेंट पेपर बनाकर हमको दे दिया। पेपर देते हुए कहा कि प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, कुछ समय बाद आपको पीएम योजना से आवास आवंटित कर दिया जाएगा। आरोपी ने यह भी कहा जो पैसे आप दिए हैं, इसमे जीडीए वीसी को भी कुछ रकम देनी है।

काफी समय बीतने के बाद मैंने विजय प्रताप से मुलाकात की। उससे आवास के बारे में पूछा। तब वह इधर-उधर की बात कहकर टाल गया। कोई सही जानकारी नहीं दी। कुछ दिन बाद फिर विजय प्रताप से आवास के बारे में पूछा, तब वह मुझे गाली देने लगा। बोला कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। जहां जाकर शिकायत करनी कर दो। यह कहते हुए मुझे गाली दी और भगा दिया।

गोरखनाथ थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस