BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, GDA, terminate, supervisor, suspende • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 20-02-2026

GDA ने टेक्निकल सुपरवाइजर को किया टर्मिनेट, जेई सस्पेंड होगा, चिलुआताल थाना क्षेत्र में ट्रंच में गिरने से बच्चे की मौत पर एक्शन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की राप्तीनगर विस्तार योजना में केबल डालने के लिए निर्मित ट्रंच में गिरने से बुधवार की शाम एक बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाते हुए GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने वहां का काम देख रहे टेक्निकल सुपरवाइजर आदित्य श्रीवास्तव को टर्मिनेट कर दिया है।

साथ ही उस क्षेत्र के जेई संजय गुप्ता को निलंबित करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। संजय मूल रूप से पीडब्ल्यूडी में ही तैनात हैं। GDA में उनकी संबद्धता है। उन्हीं के समय ट्रंच को कंपलीशन भी मिला था। प्राधिकरण की ओर से बरती जा रही सख्ती से क्षेत्र में काफी चर्चा है।

Image Source Here...

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरिसा का सबसे बड़ा बेटा कन्हैया बुधवार को साइकिल चला रहा था। श्याम सुंदर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कन्हैया को साइकिल चलाना बहुत पसंद था इसलिए उसके पिता ने 4 दिन पहले उसे साइकिल लेकर दी थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को भी वह साइकिल चला रहा था। लोगों का कहना है कि वहां बाइक से उसका साइकिल में टक्कर लग गई थी। झटके से वह साइकिल समेत केबल के लिए बने ट्रंच में जा गिरा। उसमें खड़ी सरिया उसके पेट में धंस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

GDA की ओर से राप्तीनगर विस्तार योजना में 24 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर भूमिगत केबल डालने के लिए ट्रंच का निर्माण किया गया है। इसका काम 3 अप्रैल 2023 को शुरू हुआ था। 25 जून 2025 को इसे पूरा कर लिया गया। ट्रंच को पूरी तरह से तैयार कर ऊपर से आरसीसी स्लैब (ढक्कन) से ढका गया था।

स्थानीय अराजकतत्व उठा ले जा रहे स्लैब

GDA की ओर से इस घटना के लिए स्थानीय अराजकतत्वों को जिम्मेदार माना गया है। प्राधिकरण का कहना है कि ट्रंच व नालों को स्लैब से ढका गया था लेकिन कुछ स्थानीय अराजकतत्व उसे उठा ले जा रहे हैं। स्लैब हटाने से यह घटना हुई है। अगस्त महीने में वहां मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा था, तब भी ट्रंच के खाली हिस्से के ढका गया था लेकिन फिर कोई उसे उठा ले गया।

जांच के लिए बनी कमेटी कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बताया कि इस घटना की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृटया दोषी पाए जाने पर GDA के टेक्निकल सुपरवाइजर आदित्य श्रीवास्तव को टर्मिनेट कर दिया गया है और जेई संजय गुप्ता को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। मामले की जांच के लिए एडीएम सिटी व पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर प्रकार संभव शासकीय मदद उपलब्ध कराई जा रही है। GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण के स्तर पर भी ओएसडी प्रखर उत्तम नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस