BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GDA • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 12-06-2026

चिलुआताल को टेकओवर करेगा GDA, CM के निर्देश पर शुरू हुई पहल, पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेंगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के रामगढ़ताल की तर्ज पर ही शहर के चिलुआताल का संरक्षण भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्राधिकरण इसे टेकओवर करेगा।

Image Source Here...

यहां पर्यटन विभाग की ओर से पहले चरण का काम कराया गया है। GDA अब इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा। ताल में पर्यटकों को लुभाने के लिए रोमांचकारी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दौरे में ही चिलुआताल के पर्यटन विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जीडीए को इसे टेकओवर कर रखरखाव, सफाई और भविष्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए थे, जिसपर अब अमल शुरू हो गया है।

पहले चरण में चिलुआताल में फैली जलकुंभी की प्रभावी सफाई कराने और जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखने के लिए कार्ययोजना तैयार होगी।

Image Source Here...

20.35 करोड़ खर्च कर हुआ पहले चरण का काम

 पर्यटन विभाग ने चिलुआताल के विकास और सुंदरीकरण पर 20.35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य कराए हैं। जिनका हाल ही में मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। परियोजना के तहत पक्का घाट, वाकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, लैंडस्केपिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई है।

अगले चरण में जीडीए यहां पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करेगा। मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि चिलुआताल को ईको-टूरिज्म और वाटर स्पोर्ट्स के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नौकायन, जलक्रीड़ा, मनोरंजन सुविधाएं, आकर्षक तटविकास और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन ढांचा तैयार करने की संभावनाओं पर काम होगा।

 20 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित होगा

चिलुआताल में ही कोल इंडिया की ओर से लगभग 134 करोड़ रुपये की लागत से 20 मेगावाट क्षमता के फ्लोटिंग सोलर प्लांट की स्थापना की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से इसको मंजूरी दे दी गई है। इससे यह क्षेत्र पर्यटन के साथ-साथ हरित ऊर्जा उत्पादन का भी केंद्र बनेगा।

इससे चिलुआताल की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होने की संभावना है। अधिकारियों का मानना है कि यदि रामगढ़ताल की तरह यहां भी सुनियोजित ढंग से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया गया तो चिलुआताल पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण केंद्र बन सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:50
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस