BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Health worker • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 20-05-2026

CMO के निरीक्षण में स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए CMO डॉ. राजेश झा लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निरीक्षण किया। इस दौरान जंगल कौड़िया CHC में करीब डेढ़ दर्जन स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। CMO ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए सख्त नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कर्मचारी निर्धारित समय पर मौजूद नहीं मिले। इस पर CMO ने CHC अधीक्षक डॉ. उमेश को निर्देश दिया कि अस्पताल में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने साफ कहा कि अगर आगे भी ऐसी लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारियों के साथ अधीक्षक की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

Image Source Here...

PHC की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

 CMO ने जंगल कौड़िया PHC पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं और भवन की स्थिति का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष के साथ उन्होंने अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों की जानकारी ली और अनुपस्थित कर्मियों से जवाब मांगा।

निरीक्षण के बाद CMO कार्यालय से जिले के सभी अधीक्षक और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में डॉ. राजेश झा ने अस्पतालों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी तय समय पर अस्पताल पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

आयुष्मान कार्ड और हीट वेव तैयारियों पर जोर

बैठक में CMO ने आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए सभी अस्पतालों में जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। ईंधन संकट को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक वर्चुअल बैठकों के जरिए काम करने पर भी जोर दिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस