BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, january, hindu sammeylan, pipigunj • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 05-01-2026

पीपीगंज में हुआ हिंदू सम्मेलन:वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ शुभारंभ, गीतों की प्रस्तुति हुई

पीपीगंज क्षेत्र के बापू पीजी कॉलेज के ग्राउंड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, भारत माता के चित्र पर पुष्प वर्षा, शंखनाद और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता राजू मद्धेशिया ने की।

सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन ही हिंदू संस्कृति को आत्मसात करता है। उन्होंने बच्चों के जन्मदिन पर केक काटने की बजाय दीप जलाने और मंदिर दर्शन जैसे सनातन धर्म के तरीकों पर जोर देने की बात कही। सुरजीत जी ने सनातन भारतवर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एक बताते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म सभी को जोड़ता है और पूरे ब्रह्मांड में एक ही धर्म है।

इस अवसर पर गौतम खट्टर ने कहा कि हमें अब जागने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि देश की युवा पीढ़ी गलत मार्ग पर चल रही है और उसे सनातन धर्म की ओर मोड़ने की जरूरत है। खट्टर ने जोर दिया कि बच्चों को वेद-पुराणों और सनातन ग्रंथों की शिक्षा देने से वे गलत राह पर नहीं जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू सम्मेलन कोई पूजा पद्धति नहीं, बल्कि एक संस्कार है।

कार्यक्रम में लोकगीत गायक वीर सिंह सूफी यस यन गोरखपुरी और अभिनव ने हिंदुत्व के गीतों की प्रस्तुति दी। सम्मेलन का संचालन बौद्धिक प्रमुख आदर्श वर्धन पाठक ने किया। इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, नगर अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, नगर शारीरिक प्रमुख अनन्य मल्ल, ज्वाइन आरएसएस प्रमुख गौतम गुप्ता, सुजीत पाठक, रजत सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, कपूरचंद अग्रहरि, अजीत अग्रहरि, पी एन श्रीवास्तव, सचिन वर्मा, शनि जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह मंटू, शशांक त्रिपाठी, राधाकृष्ण निषाद, सत्यम शर्मा, कौशलेंद्र सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, व्यापारी और भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस