BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, behavior • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 09-06-2026

फौजी की पत्नी-बेटियों से अश्लील हरकत, घर चढ़कर किए गंदे इशारे, मारकर फेकने की दी धमकी

रूरल न्यूज नेटवर्क चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में फौज में तैनात जवान की पत्नी और उसकी बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फौजी की पत्नी की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति आईटीबीपी में तैनात हैं। वर्तमान में ड्यूटी पर हैं। वह घर पर अपनी वृद्ध सास, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहती हैं। आरोप है कि गांव के झुनझुन, टीपू, रबी और पंकज उनकी बेटियों पर अश्लील टिप्पणियां करते हैं और अभद्र इशारे करते रहते हैं।

Image Source Here...

हत्या करने की आरोपी दे रहा धमकी

पीड़िता के अनुसार, बेटियों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद वह आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचीं। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें दौड़ा लिया। किसी तरह घर में घुसकर चैनल बंद कर उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अश्लील हरकत की, जिसका वीडियो उनके मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने एसिड फेंककर जीवन बर्बाद करने और उनके इकलौते बेटे की हत्या कर शव चिलुआताल क्षेत्र में फेंकने की धमकी दी। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा