BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, child, Rapti river • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 24-02-2026

राप्ती नदी में डूबकर मासूम की मौत:36 घंटे बाद शव बरामद

रूरल न्यूज नेटवर्क पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित तुर्कवालिया ग्राम सभा में 36 घंटे से लापता मासूम का शव राप्ती नदी से बरामद किया गया है। बच्चा रविवार शाम से लापता था। सोमवार को कई घंटे तक एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह नदी में शव उतराता देख इलाके में सनसनी फैल गई।

Image Source Here...

बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित तुर्कवालिया ग्राम सभा का है। मृतक मासूम की पहचान रौनक यादव पिता अमरजीत यादव (6) के रूप में हुई है। रौनक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था, दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। रविवार शाम अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे बरगद के पेड़ के पास खेल रहा था। तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अन्य बच्चे तो घर लौट आए थे, लेकिन रौनक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। मासूम रौनक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।

आज ग्रामीणों ने उसी स्थान के पास से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अमरजीत यादव सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 36 घंटे से लापता 6 वर्षीय रौनक यादव का शव आज राप्ती नदी से बरामद कर लिया गया है। 

Image Source Here...

एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

घटना के बाद से ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। एसडीआरएफ की टीम द्वारा कल पूरे दिन नदी और आसपास के इलाकों में सघन छानबीन की गई थी, लेकिन तब रौनक का कोई पता नहीं चला था।

SDRF टीम के दरोगा अभिषेक सिंह ने बताया था कि अभी तक एक-दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। ग्राम प्रधान हरिकेश उर्फ साथी यादव ने कहा कि प्रशासन बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। ग्रामीण भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

हत्या की आशंका

इस मामले में घरवालों ने हत्या की गंभीर आशंका जताई है। उनका तर्क है कि जब कल दिनभर एसडीआरएफ की टीम ने वहां खोजबीन की थी और शव नहीं मिला। आज अचानक उसी जगह शव कैसे मिल गया। ग्रामीणों को संदेह है कि बच्चे को मारकर बाद में नदी में फेंका गया है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:53
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा