BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, engagement, Girlfriend • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 14-02-2026

सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार:गर्लफ्रेंड लड़की वालों से बोली- 6 साल से अफेयर, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया

रूरल न्यूज नेटवर्क। सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार हो गया। फंशन में देर होने पर लड़की के भाई ने कॉल किया, तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। कहा- उसका लड़के के साथ 6 साल से अफेयर है। वह 3 बार गर्भपात करा चुकी है। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है।

लड़के के पिता ने फंशन का खर्च और 3 लाख कैश लौटाने की बात कही। तय हुआ कि थाने में हिसाब-किताब होगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लड़की वाले आ गए, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन फरार हो गए। फोन पर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। दुल्हन की दादी ने इस शादी के लिए अपनी पेंशन से कर्ज लिया था। मामला शुक्रवार का पीपीगंज थाने का है।

रघुनाथपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी गांव सियर टोला के रहने वाले सौरभ चौहान पुत्र इन्द्रजीत के साथ तय की थी। सौरभ चौहान डाक विभाग गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत है।

लड़के पक्ष की ओर से 6 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की माला और 5 ग्राम सोने की अंगूठी की मांग की गई थी, जिस पर सहमति बनी थी। 13 फरवरी को सगाई थी। एक मई को तिलक और 5 मई को शादी थी। सगाई के लिए पीपीगंज स्थित न्यू एम.एल. पैलेस मैरेज हाल 11 लाख (बुकिंग सहित अन्य तैयारियों) में बुक कराया गया था। सारी व्यवस्थाएं की गईं थी।

5-6 सालों से है प्रेम संबंध

समय पर वर पक्ष के न पहुंचने पर सौरभ चौहान के मोबाइल पर संपर्क किया गया। फोन एक लड़की ने उठाया। उसने कहा- उसका सौरभ चौहान से पिछले 5-6 सालों से प्रेम संबंध है। उसने सौरभ के साथ अपने संबंधों के प्रमाण के तौर पर फोटो, वीडियो और बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजी।

तीन बार दवा देकर करा चुका गर्भपात

प्रेमिका ने रोते हुए बताया कि वह तीन बार दवा देकर गर्भपात करा चुकी है। तमाम फोटो, वीडियो और सबूत भेजते हुए शादी न करने की गुहार लगाई। प्रेमिका ने यह भी बताया कि उसने सुबह ही सौरभ का फोन छीन लिया था। बाद में दूल्हे के भाई और बहन ने उससे फोन वापस ले लिया, लेकिन सिम कार्ड प्रेमिका ने अपने पास रख लिया था।

भाई अखिलेश कुमार ने बताया- हमने यह बात सौरभ के पिता इन्द्रजीत चौहान को बताई, शुरुआत में उन्होंने अपनी गलती मानी। बाद में सौरभ चौहान अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत में सौरभ चौहान ने युवती के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की।

इस पर हमने सगाई और शादी न करने का निर्णय लिया। बातचीत में तय हुआ कि मैरेज हॉल की बुकिंग का खर्च 4.45 लाख और पहले दिए गए 3 लाख लड़का पक्ष वापस करेगा। पैसा पीपीगंज थाने में लौटाया जाएगा।

  1. Image Source Here...

लड़के वालों ने जान से मारने की धमकी दी

बाद में सौरभ चौहान, उसके पिता इन्द्रजीत चौहान और अन्य परिजन वहां से चले गए और थाने पर नहीं आए। फोन करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अब पैसा वापस करने से इनकार कर रहे हैं।

पुलिस ने मंगेतर के फरार होने के बाद थाने पहुंचे उसके कथित बहनोई और दो दोस्तों को थाने में बिठाया है। लड़के को बुलाया जा रहा है। लड़की वालों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस