BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Newborn, hospital, Family • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 10-02-2026

अस्पताल में नवजात की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज नगर पंचायत स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में एक महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराजगंज के मंसूरगंज पनियरा निवासी सुनील कुमार यादव ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी ममता को डिलीवरी के लिए संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ता देख परिजनों ने मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। करीब तीन घंटे तक मरीज के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत चली।

आखिरकार, अस्पताल संचालक के आश्वासन के बाद सहमति बनी कि महिला के पूरी तरह ठीक होने तक उसके इलाज की जिम्मेदारी अस्पताल उठाएगा!

समाचार लिखे जाने तक ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी, महिला के परिजनों कुछ रिश्तेदार अस्पताल के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जबकि कुछ महिला को पूरी तरह ठीक करने की अस्पताल द्वारा ज़िम्मेदारी लेने की बात पर आपस में सहमति बनाने में जुटे है।

महिला के पति सुनील कुमार यादव ने बताया, "हम लोग आज सुबह 11 बजे इस अस्पताल में भर्ती हुए थे। सब कुछ ठीक था, लेकिन शाम को ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत की खबर अस्पताल द्वारा दी गई, जिससे हम सब स्तब्ध रह गए।"

वहीं, संजीवनी अस्पताल की चिकित्सक डॉ. अलमास सिद्दीकी ने कहा कि मरीज के ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है और महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।

Image Source Here...

थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा है की यदि महिला के परिजन लिखित शिकायत देंगे तो जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

महिला चिकित्सक डा अल्मास सिद्दीकी ने कहा की आपरेशान सर्जन द्वारा कराया गया, सर्जन डा प्रशांत मद्धेशिया के मुताबिक आपरेशान के पूर्व ही नवजात की मौत हो चुकी थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस