BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Mumbai, murder, body • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 01-02-2026

मुंबई की प्रिया की हत्या कर फेंकी गई थी लाश, गोरखपुर के प्रेमी ने पत्नी संग मिलकर रेता था गला, मारकर कूचा था चेहरा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के पीपीगंज में पुलिया के नीचे झाड़ी में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। 35 वर्षीय युवती प्रिया शेट्टी मुंबई की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी विजय ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Image Source Here...

गुरुवार की रात हत्या के बाद शव को स्कूटी से ले जाकर पुल के नीचे फेंक दिया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के सपहिया टोले का निवासी है। वह पहले से शादीशुदा है। वह मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। जहां उसकी जान-पहचान प्रिया शेट्टी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया, लेकिन बाद में प्रिया के दबाव और रिश्ते के उजागर होने के डर से विजय गांव लौट आया।

चार दिन पहले प्रिया प्रेमी को खोजते हुए मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर पहुंची थी। पुलिस को उसका ट्रेन टिकट भी बरामद हुआ है। विजय को जानकारी मिलने पर उसने प्रिया को गांव में रखकर पीपीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक किराये के मकान में ठहराया। उसने आधार कार्ड बनवाने और शादी करने का झांसा देकर प्रिया को भरोसे में रखा।

Image Source Here...

इसी दौरान विजय ने अपनी पत्नी को पूरे मामले की जानकारी दे दी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी दोनों ने मिलकर प्रिया से छुटकारा पाने की साजिश रची। गुरुवार की रात जब प्रिया नशे की हालत में थी, तब दोनों उसे स्कूटी से लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। पहले उसका गला कसकर हत्या की। इसके बाद पहचान मिटाने के इरादे से उसके सिर पर ईंट-पत्थर से वार कर सिर कुचलने के बाद गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ी में फेंक दिया गया।

शुक्रवार को मिली थी महिला की न्यूड लाश

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में शुक्रवार की भोर 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची। मौके से सबूत जुटाए। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही थी कि किसी ने हत्या करके लाश यहां फेंकी है। पहचान छिपाने के लिए सिर कूंच दिया गया था। पीपीगंज के बरघट्टा पुल के नीचे सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखी। महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। सिर ईंट से कूंचा गया था। इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा