BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rapist, mother • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 01-04-2026

रेपिस्ट को उम्रकैद, 16 दिन में फैसला, साक्ष्य छिपाने वाली मां को 4 साल की सजा

रूरल न्यूज नेटवर्क। पीपीगंज थानाक्षेत्र में 21 फरवरी को 06 साल की मासूम के साथ युवक ने दरिंदगी की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 दिन में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल किया। 16 दिन की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अशोक कुमार यादव ने आरोपी अशोक निषाद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Image Source Here...

आरोपी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस अपराध में सहयोग और सबूत मिटाने की दोषी पाई गई उसकी मां सुनीता देवी को 04 साल के कठोर कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, एडीजीसी राघवेंद्र राम त्रिपाठी और एडीजीसी अरविंद्र कुमार श्रीवास्तव का सजा दिलाने में अहम योगदान रहा।

पीड़ित बच्ची के परिवार के लोग आरोपियों को सजा मिलने के बाद संतुष्ट दिखे। बुजुर्ग दादी ने बताया कि जिद करके नातिन मेरे मायके गई थी। दंरिदे ने मेरी बच्ची का बचपन ही छीन लिया। यह कहते हुए वह रोने लगीं।

Image Source Here...

दादी के मायके शादी में आई थी बच्ची

अभियोजन पक्ष के विशेष लोक अभियोजक के अनुसार, घटना 20-21 फरवरी की रात की है। बच्ची 20 फरवरी को अपनी दादी के पीपीगंज स्थित मायके में आयोजित शादी समारोह में आई थी। बुजुर्ग दादी ने बताया कि रात करीब 12 से 2 बजे के बीच 06 साल की नातिन अचानक शादी समारोह से गायब हो गई। परिजनों ने जब घबराकर तलाश शुरू की, तो पंडाल के पीछे का नजारा देख उनकी रूह कांप गई।

वहां आरोपी अशोक निषाद मासूम के साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को देखते ही वह बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची अचेत अवस्था में मिली और गंभीर रूप से घायल थी, उसके शरीर से खून बह रहा था। बच्ची को गंभीर हालत में तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद तुरंत पुलिस में आरोपी के खिलाफ मासूम संग दुष्कर्म, साक्ष्य छिपाने, पॉक्सो एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने 05 दिन में आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया।

केस में 13 गवाहों ने दिया बयान

 सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी साक्ष्यों, 13 गवाहों की गवाही और परिस्थितियों का गहन परीक्षण किया। चलने में असमर्थ होने की वजह से पीड़ित बच्ची का बयान बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही कराया गया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह अपराध अत्यंत जघन्य और अमानवीय है। जिसमें किसी भी प्रकार की नरमी की गुंजाइश नहीं है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अशोक निषाद को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास, जो उसके शेष जीवनकाल तक प्रभावी रहेगा, दिया जाता है। साथ ही अन्य धाराओं में चार वर्ष की अतिरिक्त सजा भी सुनाई गई, हालांकि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मां ने छिपाया था खून से सना कपड़ा

सह-अभियुक्ता उसकी मां सुनीता देवी को साक्ष्य छिपाने के तहत चार वर्ष की कठोर कारावास की सजा दी गई। घटना के बाद आरोपी अशोक निषाद घर पर आया था। तब उसका खून से सना कपड़ा उसकी मां सुनीता देवी ने छिपाया था।

महत्वपूर्ण बात यह रही कि अदालत ने दोषियों से वसूली गई पूरी जुर्माना राशि पीड़िता के पुनर्वास, शिक्षा और भविष्य के लिए देने का आदेश दिया। दोनों दोषियों को सजा भुगतने के लिए जिला कारागार गोरखपुर भेज दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:55
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस