BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 05-11-2026

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला दिल्ली से लौट रहे युवक का शव

गोरखपुर : पीपीगंज क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी युधिष्ठिर यादव (32) का शव मंगलवार सुबह छपिया गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला। दिल्ली से घर लौट रहे युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन ने दाह संस्कार कर दिया। परिजन के मुताबिक, युधिष्ठिर दिल्ली में काम करते थे और वहां से घर लौट रहे थे। उनके भाई छपिया के पास एक कंपनी में नौकरी करते हैं। युधिष्ठिर ने सोचा था कि भाई के साथ ही घर लौटेंगे। मंगलवार सुबह पांच बजे के बाद उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी। इसके करीब एक घंटे बाद जब भाई ने दोबारा फोन किया तो किसी बुजुर्ग व्यक्ति ने कॉल रिसीव की। उसने बताया कि सड़क किनारे एक मोबाइल फोन गिरा मिला है और आकर ले जाएं। इसके बाद भाई ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल लिया और युधिष्ठिर की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान हाईवे किनारे झाड़ियों के पास एंबुलेंस खड़ी दिखाई दी। वहां लावारिस शव उठाया जा रहा था। भाई ने पास जाकर देखा तो शव की पहचान युधिष्ठिर के रूप में हुई। शव के पास उनका सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। युधिष्ठिर पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले पूजा देवी से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे बेटी श्रेयांशी और बेटा श्रेयांश हैं। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
21:36
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द