BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, MLA, video • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 11-03-2026

विधायक द्वारा लगाया शिलापट्ट तोड़ा, वीडियो वायरल, विधायक प्रतिनिधि ने पीपीगंज पुलिस को पत्र भेजकर की जांच की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क। जंगल कौड़िया विकास खंड के पलिया गांव में क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा लोकार्पित एक सड़क मार्ग का शिलापट्ट तोड़ दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक प्रतिनिधि की पहल पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने पीपीगंज पुलिस को पत्र भेजकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत पत्र व्हाट्सएप पर मिला है। हार्डकॉपी मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

वायरल वीडियो में जंगल कौड़िया विकास खंड की पलिया ग्राम सभा में लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में निर्मित सड़क के लोकार्पण शिलापट्ट को तोड़ा गया दिखाया गया है। आरोप है कि यह कृत्य विधायक के विकास कार्यों से असंतुष्ट कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया है।

जंगल कौड़िया के विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह मामला पलिया गांव का है। उन्होंने बताया कि विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने यहां सड़क का निर्माण कराया था। मनोज सिंह ने शिलापट्ट तोड़े जाने की घटना को निंदनीय बताया और कहा कि इसके पूर्व भी कुछ मानुषों द्वारा एक और शिलापट्ट तोड़ा गया था और यह इस गांव में दूसरी वारदात है।उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का शिकायत पत्र बुधवार को थाने पहुंच जाएगा।

Image Source Here...

विधायक के समर्थकों, जिनमें अमित सिंह बघेल, तुर्कवलिया के ग्राम प्रधान साथी यादव और भमौर के प्रधान बलवंत यादव शामिल हैं, ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, अधिशासी अभियंता का शिकायत पत्र व्हाट्सएप पर प्राप्त हुआ है। हार्डकॉपी मिलते ही पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस