BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 24-09-2026

महिला से पर्स छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

जंगल कौड़िया : पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाश महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। वारदात के बाद महिला के पति ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन एक मेडिकल स्टोर के पास वे तेज रफ्तार में फरार हो गए। पुलिस ने मौखिक सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जिंदापुर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:20 बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट से गांव की ओर जाने के लिए जैसे ही वह सर्विस रोड पर बाईं तरफ मुड़े, पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने उनकी पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और दोनों बदमाश फरार हो गए।

अचानक हुई वारदात से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, परिवार के लोग बाइक से गिरने से बच गए और किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद रविंद्र ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे एक मेडिकल स्टोर के पास चकमा देकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। पुलिस ने बुधवार शाम तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पर्स में रखे मोबाइल की लोकेशन मनीराम क्षेत्र के आसपास मिली है। पुलिस लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:28
गोरखपुर : रामगढ़ ताल किनारे लेटी असहाय वृद्ध महिला की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराया गुरुद्वारा भगत कबीरजी, मगहर की कोआर्डिनेटर जसवीन कौर ने, राहगीरों ने की सराहना
गोरखपुर : डिप्टी मेयर के पति और पूर्व पार्षद ब्रजेश सिंह छोटू को सोशल मीडिया पर धमकाने के आरोप में जेल गया रजत चौधरी की जेल से बीती रात हुई रिहाई, समर्थकों में उत्साह
गोरखपुर : नैनो बबल तकनीक के इस्तेमाल से रामगढ़ ताल के पानी को साफ करेगा GDA
गोरखपुर : खोराबार क्षेत्र के डांगीपार स्थित निर्माणाधीन स्कूल भवन में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम अंकुश की मौत
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान-चुनाव से पहले 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे, 9 लाख दे चुके हैं, 19 सितंबर से होगी शुरुआत
सपा नेत्री काजल निषाद पर FIR
गोरखपुर : जिले मे अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह 10 बजे से अपराहन 4 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी, सड़क चौडीकरण आदि की वजह से
गोरखपुर : सपा नेता जफर अमीन डककू की जेल से रिहाई के बाद सपा में उबाल, नेताओं में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला
गोरखपुर : देवरिया जा रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले पाँच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा, एक महिला यात्री हुई थी घायल