BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Woman, e-rickshaw • गोरखपुर / जंगल कौड़िया • 19-02-2026

ई-रिक्शा की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-बेटी जख्मी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क पीपीगंज क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे और बेटी इस हादसे में घायल हो गए। घटना जसवल गांव के पास जसवाप-पीपीगंज मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुई। मेहदावल थाना क्षेत्र के चिकनियाडीह गांव निवासी पुष्पा यादव अपने पुत्र शिवम यादव (19) और पुत्री अनामिका (24) के साथ बाइक से जा रही थीं। शिवम बाइक चला रहा था, जबकि पुष्पा और अनामिका पीछे बैठी थीं।

बताया जाता है कि जसवल स्थित स्टेट बैंक के पास एक ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सबसे पीछे बैठी पुष्पा यादव सिर के बल सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिवम और अनामिका को भी चोटें आईं।

Image Source Here...

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पीपीगंज के भगवानपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुष्पा यादव को मृत घोषित कर दिया। शिवम और अनामिका को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के पति दिनेश यादव हैदराबाद में फर्नीचर का काम करते हैं। परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी अनामिका की शादी हो चुकी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:34
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा