गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
13 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, किशोरी की माँ ने तीन युवको के शामिल होने का जताई आशंका
रूरल न्यूज नेटवर्क।कैंपियरगंज
थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा
से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी
बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर सुनसान जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया
गया। यह घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है।
छात्रा गुरुवार सुबह स्कूल
के लिए निकली थी। बाद में वह अचेत अवस्था में मिली और ट्रेन की आवाज सुनकर उसे होश
आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज
दिया था।
Image Source Here...
पीड़िता की मां के अनुसार, किशोरी घटना के बारे में ठीक से बता नहीं पा रही थी। इस पर
पुलिस ने मामले को सामान्य मानते हुए कहा कि बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती
है और वह गलती से भटककर अपने घर से करीब 15 किमी दूर
कैंपियरगंज आ गई थी। पुलिस ने एक प्रार्थना पत्र लिखवाकर उसे घर भेज दिया था।
हालांकि, मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद एसपी नॉर्थ ने
तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने किशोरी को सदर अस्पताल भेजकर पूरे मामले की जांच
अपने निर्देशन में शुरू करा दी है। एसपी ने किशोरी की मां को न्याय दिलाने का
आश्वासन दिया है।
घर पहुंचने के तीसरे दिन जब
किशोरी की हालत थोड़ी सामान्य हुई, तो उसने अपनी
मां को पूरी घटना बताई। पीपीगंज इलाके की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि
उनकी 13 वर्षीय बेटी पास के एक
स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
मां का आरोप है कि
गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब उनकी बेटी साइकिल, स्कूल बैग और टिफिन लेकर
स्कूल के लिए निकली, तो उसी दौरान पड़ोस के गांव के एक सहपाठी ने उसे फोन
कर जीतपुर चौराहे पर बुलाया। वह खुद नहीं आया, बल्कि अपने एक साथी को
बाइक के साथ भेजा। छात्रा जीतपुर पहुंची, जहां युवक ने उसे एक
दुकान से पानी पिलाया। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं कि वह जीतपुर से कैंपियरगंज थाना
क्षेत्र कैसे पहुंची।घटना की जानकारी पीड़िता
की मां को शाम करीब छह बजे मिली, तब तक पुलिस भी मौके पर
पहुंच चुकी थी।
Share On :
×
14:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।