BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, forest, farmer, road • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 13-01-2026

फॉरेस्ट गार्ड ने किसान को बीच सड़क गिराकर पीटा, नीलगाय खदेड़ने पर लाठी बरसाई, घसीटकर चौकी ले गया

गोरखपुर में फॉरेस्ट गार्ड ने एक किसान को बीच सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा। उस पर लाठियां बरसाईं। लात-घूंसे चलाए। किसान दर्द से कराहता रहा। रहम की भीख मांगता रहा। लेकिन, फॉरेस्ट गार्ड उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते रहे और घसीटकर फॉरेस्ट रेंज की मोइनाबाद चौकी के अंदर ले गए। आरोप है कि उन्होंने चौकी के अंदर भी किसान को कई थप्पड़ जड़े।

 

दरअसल, किसान दिनेश निषाद ने सोमवार को अपने खेत से नीलगाय को खदेड़ा। नीलगाय फॉरेस्ट रेंज में पहुंच गई। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड ने किसान को पकड़कर खूब पीटा। उन्होंने बताया- मैं कैंपियरगंज में जंगल बब्बन के टोला पोखरहवा का रहने वाला हूं। शाम करीब 4 बजे मैंने अपने खेत से नीलगाय को भगाया। इसके बाद चौकी से मुझे बुलाया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मैं चौकी गया तो फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य सहित वहां तैनात अन्य कर्मचारियों ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया। मैंने पूछा- गाली क्यों दे रहे हो? फिर वे लोग मुझे पीटने लगे। विवेक मौर्य ने पैर लगाकर मुझे सड़क पर गिरा दिया। मैंने छोड़ देने की मिन्नतें कीं, लेकिन उनको तरस नहीं आई।

आरोपी फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य सस्पेंड पि

टाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लोगों ने पुलिस को टैग किया और सख्त एक्शन की मांग की। इसके बाद वन विभाग ने वीडियो का संज्ञान लिया। जिला वन अधिकारी (DFO) विकास यादव ने बताया- मोइनाबाद फॉरेस्ट चौकी पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड विवेक मौर्य को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित का बयान लेकर रिपोर्ट तैयार होगी

DFO का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट करने के लिए पीड़ित का बयान दर्ज किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ और मारपीट की स्थिति कैसे बनी। पीड़ित के बयान के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।