BREAKING NEWS
गोरखपुर : DDU में 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• desk • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 20-11-2026

भाजपा की डबल इंजन सरकार में पूर्वांचल बना शिक्षा व विकास का केंद्र : पंकज चौधरी

गोरखपुर : शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि पूर्वांचल को कभी पिछड़ेपन और पलायन का दंश झेलना पड़ता था। अब वही भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास, शिक्षा, अनुसंधान तथा रोजगार का केंद्र बन गया है। उन्होंने पूरे प्रदेश में विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव समाज के हर तबके तक पहुंचाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने पूर्वांचल के स्वाभिमान और सम्मान की पुनर्स्थापना की है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान खराब कानून-व्यवस्था के कारण प्रभावित थी और निवेशक यहां आने से कतराते थे। बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण आज महिलाएं और बेटियां पूरी तरह सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने दशकों तक सत्ता में रहकर केवल अपने परिवार का विकास किया वह आज बदलते और आगे बढ़ते पूर्वांचल को देखकर हताश और निराश हैं। पूर्व की सरकारों ने पूरे पूर्वांचल को केवल बीमारी, पिछड़ेपन और अभाव के अंधकार में रखने का का काम किया था। जबकि भाजपा की सरकार विकास के नित नए प्रतिमान गढ़ रही है। परिवारवाद की राजनीति करने वालों और राष्ट्रवाद व जनकल्याण की राजनीति करने वालों में यही फर्क है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय से कृषि आधारित नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय उद्यमी व रोजगार देने वाले बनेंगे। कहा कि यह संस्थान केवल डिग्रियां बांटने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह ''''सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'''' के रूप में कार्य करेगा। इसके परिसर में होने वाले शोध का सीधा लाभ गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर सहित पूरे क्षेत्र के किसानों और युवाओं को मिलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का हर कोना विकास परियोजनाओं से लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में विकास करने की इच्छाशक्ति नहीं थी जबकि मुख्यमंत्री योगी ने किसान, मछुआ, नौजवान सहित सभी वर्गों का उत्थान किया है। उन्होंने अपने विभाग की प्रगति की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में एशिया का पहला वर्ल्ड फिशरीज सेंटर गोरखपुर में खुलने जा रहा है। समारोह में प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चुनाव में परिवारवादी पार्टियों के नेता समाज को जातियों में बांटने की साजिश रचेंगे पर जनता को उनसे सतर्क रहकर सीएम योगी की विकासपरक योजनाओं से जुड़े रहना होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि गोरखपुर के कैंपियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की सौगात, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक, जिला पंचायत की प्रशासक साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, विधायकगण श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, सरवन निषाद, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमसागर पटेल, जयमंगल कन्नौजिया, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, मत्स्य विकास निगम के चेयरमैन रमाकांत निषाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समारोह में मंचीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया। पूजनोपरांत उन्होंने वैदिक विधिपूर्वक इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी और बटन दबाकर शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके थ्री-डी मॉडल का अवलोकन किया और प्रस्तावित निर्माण कार्य के विभिन्न आयामों की जानकारी ली। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी जायजा लिया कैंपियरगंज के भारीवैसी में प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय 50 हेक्टेयर (123.55 एकड़) क्षेत्र में 491 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होगा। वानिकी विश्वविद्यालय में एक प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, बहुउद्देशीय सभागार, 895 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, 401 आवासीय यूनिट, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, अतिथि गृह एवं अन्य आधुनिक अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। 

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:17
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।
गोरखपुर : परंपरागत भव्यता के साथ निकला गोरक्षपीठाधीश्वर का विजयादशमी शोभा यात्रा, बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठे थे पीठाधीश्वर महंत और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर : विजयादशमी यात्रा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नारी की गरिमा तार-तार करेगा, उसका रावण जैसा हाल होगा
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने शोभायात्रा बीच में रोक एम्बुलेंस को दिया रास्ता, सर्वत्र हो रही इसकी सराहना
गोरखपुर : शोभायात्रा के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से आए कलाकारों ने किया कला प्रदर्शन
गोरखपुर : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन
गोरखपुर : डीएम के आदेश पर बुधवार को जिले के 12 वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलो में रहेगा अवकाश
गोरखपुर : दो दिन आंधी-बारिश के आसार, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
गोरखपुर : सैलून संचालक सुसाइड केस में मकान मालिक और पत्नी अरेस्ट
गोरखपुर : सांसद रवि किशन ने सांवरिया क्लॉथ बाजार का उद्घाटन किया, गोरखनाथ रोड पर चौथी शाखा खुली
गोरखपुर : बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री कमलेश के पिता का निधन
गोरखपुर : गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन में बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी ने चौथी बार जीत दर्ज की, निर्दल राजीव यादव ने दी कड़ी टक्कर, 307 मतों से जीते
गोरखपुर : pet परीक्षा के मद्देनजर जिले के स्कूलों में 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश
गोरखपुर : नगर निगम ने शुरू की दीपावली-छठ की तैयारी, नगर आयुक्त बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 दिन तक सबकी छुट्टियां रद्द
गोरखपुर : नगर निगम की DCM ने महिला को रौंदा, मौत
गोरखपुर : धनतेरस-दिवाली पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन
अखिलेश यादव 18 को चौरीचौरा से चुनाव का कर सकते हैं शंखनाद
गोरखपुर : DDU में 21 नवंबर को 'भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा'
गोरखपुर : डीडीयू ने शोध पात्रता परीक्षा के परिणाम किए घोषित
गोरखपुर: पहली जन चौपाल में आज सीएम योगी करेंगे संवाद
गोरखपुर : सीएम योगी के मां की निधन