BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Driver • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 06-04-2026

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, ढलान से उतरते समय हादसा

रूरल न्यूज नेटवर्क कैंपियरगंज में सोमवार सुबह करीब दस बजे एक ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना अलगटपुर बंधे के ढलान पर हुई, जब ट्रैक्टर रीपर भूसा मशीन और ट्रॉली के साथ नीचे उतर रहा था। अनियंत्रित होकर पलटने से चालक ट्रैक्टर और रीपर मशीन के बीच फंस गया।

हादसे के बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही रीपर मशीन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और तत्काल पुलिस व मृतक के परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

Image Source Here...

मृतक की पहचान पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत फ़िराक़ नगर टोला रमवापुर निवासी 48 वर्षीय श्रीपति साहनी पुत्र रामजतन साहनी के रूप में हुई है। श्रीपति, जंगल बिहुली के टोला बेलौहा निवासी अखिलेश यादव का ट्रैक्टर चला रहे थे। सोमवार सुबह वह कैंपियरगंज के अलगटपुर भूसा काटने गए थे।

Image Source Here...

श्रीपति बंधे से ट्रैक्टर, रीपर मशीन और ट्रॉली लेकर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में श्रीपति ट्रैक्टर से गिरकर रीपर मशीन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक श्रीपति के तीन बेटे सूरज, चंदन, निरंजन और एक शादीशुदा बेटी हैं। उनके दो बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि एक बेटा और पत्नी के साथ ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पिता की मौत की सूचना पर दोनों बेटे भी घर के लिए रवाना हो चुके हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।