BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, minister, Fateh Bahadur Singh • गोरखपुर / कैम्पियरगंज • 28-03-2026

पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का व्हाटस अप अकाउंट हैक, आरटीओ की तरफ से ठगों ने भेजा गाडी चालान का फर्जी लिंक

रूरल न्यूज नेटवर्क कैंपियरगंज विधानसभा से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। ठगों ने आरटीओ की तरफ से उन्हें गाड़ी चालान का फर्जी लिंक भेजा। यह लिंक असली जैसा लग रहा था। जैसे ही विधायक ने इस पर क्लिक किया, उनका अकाउंट जालसाजों के हाथ में चला गया। पता चलने पर विधायक ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर लोगों को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा- मेरे व्हाट्सएप नंबर से अगर किसी भी तरह का मैसेज, लिंक या कॉल आए तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। लोगों से अपील की कि ऐसे किसी भी संदेश को नजरअंदाज करें और किसी तरह की जानकारी साझा न करें।

Image Source Here...

बैंक खाते की कराई जाएगी जांच

विधायक ने बताया कि वे अपने बैंक खाते की जांच कराएंगे, ताकि यह पता चल सके कि जालसाजों ने किसी तरह की धनराशि निकाली है या नहीं। अभी तक उनके पास बैंक से पैसे निकलने का कोई मैसेज नहीं आया है, लेकिन पूरी तरह से जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। इसके बाद वे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

साइबर ठगी के तरीके लगातार बदल रहे

जानकारों के मुताबिक, साइबर जालसाज अब नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। वे सरकारी विभागों के नाम पर फर्जी लिंक भेजते हैं, जिससे लोग भरोसा कर लेते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक को खोलता है, उसके मोबाइल या व्हाट्सएप की जानकारी जालसाजों तक पहुंच जाती है और वे अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं।

पुलिस ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

SP क्राइम सुधीर जायसवाल ने कहा कि ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। अनजान नंबर से आए कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि फालतू या अनजान एप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे मोबाइल में वायरस आ सकता है और डेटा चोरी हो सकता है। अपने बैंक की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने लोगों से कहा कि केवल भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट या एप का ही इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी कम से कम साझा करें और समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : गोरखपुर (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र संख्या 323 की रुक्मिणी देवी होंगी सपा प्रत्याशी ! रुक्मिणी स्व. फूलन देवी की सगी बहन है।